फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sanjay mishra and neena gupta wraps up shooting of upcoming film vadh 2 shared pic

Vadh 2: संजय मिश्रा और नीना गुप्ता ने पूरी की 'वध 2' की शूटिंग, सेट से शेयर की तस्वीर

Wed, 16 Apr 2025 12:06 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Wed, 16 Apr 2025 12:06 PM IST
सार

Vadh 2 Shooting Wrap Up: संजय मिश्रा और नीना गुप्ती की फिल्म ‘वध 2’ की शूटिंग पूरी हो चुकी है। बुधवार को निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर इसकी आधिकारिक पुष्टि की।

विज्ञापन
Sanjay mishra and neena gupta wraps up shooting of upcoming film vadh 2 shared pic
'वध 2' के सेट से - फोटो : इंस्टाग्राम @luv_films

विस्तार

संजय मिश्रा और नीना गुप्ती की आगामी फिल्म ‘वध 2’ की शूटिंग पूरी हो चुकी है। यह उनकी फिल्म ‘वध’ की सीक्वल है। बुधवार को निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर करते हुए शूटिंग पूरी होनी की आधिकारिक घोषणा की। फिल्म के पहले पार्ट ‘वध’ को प्रशंसकों और समीक्षकों से काफी सराहना मिली थी। 

विज्ञापन


सेट से शेयर की तस्वीर
निर्माताओं ने फिल्म के सेट से अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में निर्देशक जसपाल सिंह संधू के साथ संजय मिश्रा और नीना गुप्ता स्क्रिप्ट पर कुछ गंभीर चर्चा करते हुए नजर आ रहे हैं। पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘वध 2’ का समापन हो गया! बनाई गई यादों, देखे गए जादू और इन सब को जीवंत करने वाली अविश्वसनीय टीम के लिए वास्तव में आभारी हूं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Luv Films (@luv_films)



यह खबर भी पढ़ें: Controversial Films: विवादों के चलते बैन हुईं ये सच पर आधारित फिल्में, दोबारा रिलीज के बाद जीता दर्शकों का दिल


महाकुंभ में किया था फिल्म का एलान
‘वध’ के सीक्ल का एलान अभिनेता संजय मिश्रा, नीना गुप्ता, निर्देशक जसपाल सिंह संधू और निर्माता अंकुर गर्ग ने ‘महाकुंभ 2025’ के दौरान किया था। इस दौरान यह सभी वहां मौजूद थे। उन्होंने पवित्र संगम घाट पर स्नान करने के बाद अपनी फिल्म के लिए प्रार्थना की थी। 


यह खबर भी पढ़ें: Hari Hara Veera Mallu: आगे बढ़ाई गई 'हरि हर वीरा मल्लू' की रिलीज डेट, पवन कल्याण के फैंस हुए निराश


‘वध’ की कहानी
संजय मिश्रा की फिल्म वध की कहानी परफेक्ट क्राइम की तरह है। कर्ज के बोझ से दबे और एक कर्जदार द्वारा परेशान, एक सेवानिवृत्त स्कूल शिक्षक के जीवन में तब मुश्किल मोड़ आता है, जब उसके हाथों से हत्या हो जाती है। इसके बाद पति-पत्नि मिलकर उस अपराध को छिपाने की कोशिश करते हैं। यह फिल्म साल 2022 में रिलीज हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed