फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sanjay Kapoor Gets Emotional Ahead Of Shanaya Kapoor Debut Film Aankhon Ki Gustaakhiyan

Aankhon Ki Gustaakhiyan: बेटी की डेब्यू फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर पहुंचे संजय कपूर, भावुक होकर कही ये बात

Wed, 02 Jul 2025 12:08 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 02 Jul 2025 12:08 AM IST
सार

Sanjay Kapoor Emotional: संजय कपूर अपनी बेटी शनाया कपूर की पहली फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर पहुंचे। वह वहां भावुक हो गए।

विज्ञापन
Sanjay Kapoor Gets Emotional Ahead Of Shanaya Kapoor Debut Film Aankhon Ki Gustaakhiyan
संजय कपूर, आंखों की गुस्ताखियां - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आज अभिनेता संजय कपूर की बेटी शनाया की डेब्यू फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' का ट्रेलर लॉन्च हो गया है। ट्रेलर लॉन्च इवेंट के मौके पर संजय कपूर भावुक हो गए। संजय कपूर इवेंट में अपनी पत्नी महीप कपूर के साथ पहुंचे। दोनों ने स्टेज पर आकर मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान संजय कपूर भावुक हो गए और उन्होंने माना कि वह अपनी बेटी की फिल्म की रिलीज से पहले घबराए हुए हैं।

विज्ञापन

इवेंट पर भावुक हुए संजय कपूर
संजय कपूर ने 'आंखों की गुस्ताखियां' के ट्रेलर से पहले कहा 'मैं पिछले 30 वर्षों से काम कर रहा हूं। लेकिन इतना नर्वस नहीं रहा हूं। आज मैं बहुत नर्वस हूं। इससे पहले कि कुछ आंसू निकल जाएं, शुक्रिया।'
इससे पहले एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में शनाया की मां महीप कपूर ने बेटी की तारीफ की थी और उन्हें फिल्म में डेब्यू करने के लिए बधाई दी थी।

View this post on Instagram

A post shared by Mamta Srivastav (@elite_showbiz)


विज्ञापन
विज्ञापन

Sanjay Kapoor Gets Emotional Ahead Of Shanaya Kapoor Debut Film Aankhon Ki Gustaakhiyan
आंखों की गुस्ताखियां - फोटो : एक्स

मां ने शनाया को दी दुआएं
महीप कपूर ने न्यूज 18 से बातचीत में शनाया को संबोधित करते हुए कहा था 'शनाया मेरे परिवार का प्यार है। मैं बहुत उत्साहित हूं। आप अपनी जिंदगी का बहुत अहम हिस्सा शुरू करने जा रही हो। मैं आपसे कहना चाहती हूं कि आपकी फिल्म बहुत अच्छी होने वाली हैं क्योंकि यह आपकी पहली फिल्म है। मैं इससे अच्छी फिल्म और इतने अच्छे निर्देशक की उम्मीद नहीं कर सकती। संतोष सिंह आप बहुत अच्छे हैं। मैंने विक्रांत मैसी से अच्छा अभिनेता नहीं देखा।'

यह खबर भी पढ़ें: Aankhon Ki Gustaakhiyan: यूजर्स को पसंद आए शनाया के चेहरे के एक्सप्रेशन, एक ने कहा- फिल्म थिएटर पर राज करेगी

विज्ञापन

दर्शकों को पसंद आया ट्रेलर
आपको बता दें 'आंखों की गुस्ताखियां' ट्रेलर को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। ट्रेलर में दर्शकों ने विक्रांत मैसी और शनाया कपूर की काफी तारीफ की है। फिल्म में विक्रांत मेसी और शनाया कपूर ने अहम किरदार निभाया है। फिल्म का निर्देशन संतोष सिंह ने किया है। यह फिल्म 'रस्किन बॉन्ड की कहानी 'द आईज हैव इट' पर आधारित है।' यह फिल्म 11 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed