अरुणाचल प्रदेश: संजय दत्त बोले-आपने तो बेहतर जगह दी है, मैं तो जेल में भी रह चुका हूं
50 इयर्स ऑफ अरुणाचल प्रदेश’ समारोह के में शामिल हुए अभिनेता ने कहा, मैं आपको बोल रहा हूं मुझे यहां बांध कर रख लीजिए। आप लोगों का प्यार देखकर मैं अभिभूत हो गया हूं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाल ही में अरुणाचल प्रदेश सरकार प्रदेश सरकार ने बॉलीवुड के मुन्नाभाई यानी अभिनेता संजय दत्त को राज्य का ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है। इस बारे में राज्य में मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने संजय दत्त और राहुल मित्रा की मौजूदगी में घोषणा की। दरअसल, सीएम ने राज्य के नामकरण के 50वें वर्ष के अवसर पर आयोजित स्वर्ण जयंती समारोह पर यह ऐलान किया। संजय दत्त के अलावा सरकार ने पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता और ब्रांडिंग विशेषज्ञ राहुल मित्रा को ब्रांड सलाहकार के रूप में नियुक्त किया है।
समारोह के मौके पर राहुल मित्रा फिल्म्स द्वारा संकल्पित, निष्पादित और टॉप ऐड फिल्म निर्माता और ड्रमर शिराज भट्टाचार्य द्वारा शूट किया गया एक बड़ा मीडिया अभियान शुरू किया गया था। इसमें संजय दत्त को युवा आइकन, प्रकृति प्रेमी, नशामुक्ति प्रस्तावक और हमेशा खुद को आगे बढ़ाने वाले व्यक्तित्व के तौर पर पेश किया।
विज्ञापन विज्ञापन
वहीं, प्रदेश का ब्रांड एंबेसडर बनने पर अभिनेता संजय दत्त भी काफी खुशी हूं। उन्होंने राहुल मित्रा के साथ अपनी एक फोटो शेयर करते हुए अरुणाचल प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री पेमा खांडू का शुक्रियादा किया है। वहीं, संजय दत्त के अरुणाचल प्रदेश का ब्रांड एम्बेसडर बनने पर उनके दोस्त और फैंस उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
अरुणाचल प्रदेश के ब्रांड एंबेसडर के रूप में मेचुका पहुंचे फिल्म अभिनेता संजय दत्त ने कहा कि ‘अपुन को बहुत बहुत खुशी हुई है, के अपुन अरुणाचल प्रदेश का ब्रांड एंबेसडर है मामू। और अपुन ये राज्य कभी छोड़ के नई जाने वाला।’
50 इयर्स ऑफ अरुणाचल प्रदेश’ समारोह के में शामिल हुए अभिनेता ने कहा, मैं आपको बोल रहा हूं मुझे यहां बांध कर रख लीजिए। आप लोगों का प्यार देखकर मैं अभिभूत हो गया हूं। हंसी मजाक में अभिनेता के लिए राज्य में उचित आवास नहीं दे पाने के कारण मुख्यमंत्री के माफी का जवाब देते हुए, दत्त ने कहा, मैं आपको बता दूं मैं छह साल जेल में रहा हूं .....उससे तो बेहतर जगह आपने मुझे दी है!