Aakhri Sawal: संजय दत्त की 'आखिरी सवाल' की रिलीज डेट बदली; अब इस दिन दस्तक देगी फिल्म; जानिए कब आएगा ट्रेलर?
Aakhri Sawal Release Date: संजय दत्त अभिनीत फिल्म 'आखिरी सवाल' की रिलीज डेट में बदलाव हुआ है। यह फिल्म पहले 08 मई को रिलीज होने वाली थी। मगर, बदलाव के बाद कब दस्तक देगी? जानिए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संजय दत्त इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'आखिरी सवाल' को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म कल शुक्रवार 08 मई को रिलीज होनी थी। मगर, अब इसकी रिलीज डेट में बदलाव हो गया है। नई रिलीज डेट सामने आ चुकी है। इसी के साथ फिल्म के ट्रेलर को लेकर भी अपडेट आया है। यह फिल्म बेशक 08 मई को रिलीज नहीं हो रही है, मगर इसका ट्रेलर कल रिलीज हो रहा है।
कब रिलीज होगी फिल्म?
फिल्म 'आखिरी सवाल' के लिए दर्शकों को ज्यादा नहीं, सिर्फ थोड़े दिन का और इंतजार करना होगा। यह फिल्म अब 15 मई 2026 को रिलीज होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक सेंसर सर्टिफिकेट क्लियर नहीं होने के चलते फिल्म तय समय पर रिलीज नहीं हो पाई। अब सेंसर बोर्ड से इसे हरी झंडी मिल गई है, ऐसे में नई तारीख का एलान भी मेकर्स ने कर दिया है।
निखिल नंदा कर रहे हैं प्रोड्यूस
आज गुरुवार को इंस्टाग्राम पोस्ट साझा कर मेकर्स ने नई रिलीज डेट की जानकारी दी है और साथ ही ट्रेलर पर भी अपडेट दिया है। इसमें लिखा है, 'कल, देश सच देखेगा। इंतजार खत्म हुआ। सबसे ज्यादा इंतजार वाला ट्रेलर कल आएगा। इस फिल्म को निखिल नंदा और संजय दत्त ने प्रोड्यूस किया है। वहीं, पुनीत नंदा, डॉ. दीपक सिंह, गौरव दुबे और उज्जवल आनंद इसके को-प्रड्यूसर हैं। फिल्म के निर्देशन की कमान नेशनल अवॉर्ड विजेता फिल्ममेकर अभिजीत मोहन वारंग ने संभाली है।
A post shared by Nikhil Nanda Motion Pictures (@nikhilnanda_motionpictures)
ये सितारे भी अहम भूमिका में
फिल्म 'आखिरी सवाल' में संजय दत्त के अलावा, नमाशी चक्रवर्ती, समीरा रेड्डी, अमित साध, नीतू चंद्रा और त्रिधा चौधरी जैसे सितारे भी अहम भूमिकाओं में हैं। नमाशी चक्रवर्ती ने विक्की नाम के युवा विद्वान की भूमिका अदा की है। उनके गुर प्रोफेसर गोपाल नाडकर्णी का रोल संजय दत्त ने अदा किया है। इस फिल्म में आरएसएस के इतिहास की झलक देखने को मिलेगी। फिल्म में आरएसएस पर बैन, बाबरी विध्वंस जैसी कई ऐतिहासिक घटनाओं का जिक्र देखने को मिलेगा।