फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   sandra thomas burqa nomination kfpa reform womens panel 2025

Sandra Thomas: बुर्का पहनकर नामांकन दाखिल करने पहुंचीं प्रोड्यूसर सैंड्रा, पुरुषों के दबदबे का जताया विरोध

Sat, 26 Jul 2025 07:58 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Sat, 26 Jul 2025 07:58 PM IST
सार

Sandra Thomas Files Nomination in Burqa: केरल फिल्म प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन में फिर से शामिल होने के लिए मलयालम प्रोड्यूसर सैंड्रा थॉमस ने नामांकन दाखिल किया। हालांकि वो बुर्का पहनकर कार्यालय पहुंचीं।

विज्ञापन
sandra thomas burqa nomination kfpa reform womens panel 2025
सैंड्रा थॉमस - फोटो : एक्स

विस्तार

मलयालम फिल्म जगत की चर्चित निर्माता और अभिनेत्री सैंड्रा थॉमस ने बुर्का पहनकर केरल फिल्म प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन कार्यालय में 14 अगस्त की कार्यकारी समिति चुनाव के लिए अपना नामांकन पेश किया। ये कदम उन्होंने इंडस्ट्री में पुरुषों के बढ़ते दबदबे और डॉमिनेशन के खिलाफ अपना विरोध जताने के लिए उठाया।
विज्ञापन


पुरुषों के दबदबे के खिलाफ फैसला
सैंड्रा ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'मैंने ये कपड़े इसलिए चुने क्योंकि पिछले कई अनुभवों के बाद मुझे यही सही लगा। ये जगह वर्षों से सिर्फ 10‑15 पुरुषों का ही डोमेन रही है।' उन्होंने साफ किया कि ये प्रदर्शन न सिर्फ व्यक्तिगत सुरक्षा के लिए, बल्कि बदलाव और न्याय की मांग के लिए भी था।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Filmy Monks 🤙 (@filmy_monks)




ये खबर भी पढ़ें: Anupam Kher: अब भी किराए के मकान में रहते हैं अनुपम खेर, बताया किस वजह से नहीं खरीदा अपना घर

महिला शक्ति और पारदर्शिता की मांग
सैंड्रा ने केरल फिल्म प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन की वर्तमान नेतृत्व से नाराजगी जताई है कि उन्होंने हेमा कमेटी रिपोर्ट में महिलाओं द्वारा उठाए गए मुद्दों पर चुप्पी साध ली। इसके बाद उन्होंने संगठन में सुधार की मांग की। साथ ही न्याय के लिए आवाज उठाई।

KFPA ने सैंड्रा को भेजा था नोटिस
इससे पहले नवंबर 2024 में KFPA द्वारा सैंड्रा को नोटिस जारी करते हुए उन्हें अयोग्य ठहराया था। उनकी आलोचनाओं और नेतृत्व के खिलाफ गंभीर आरोपों के कारण उन्हें एसोसिएशन से बाहर कर दिया गया था। KFPA ने सैंड्रा को अनुशासनहीन बताया था। वहीं सैंड्रा ने आरोप लगाया था कि एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिकारियों ने फिल्म वितरण पर फैसले वाली एक बैठक में अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया, जिसके कारण पुलिस में FIR भी दर्ज की गई थी।

अब सैंड्रा की अगली राजनीतिक और संगठनात्मक लड़ाई 14 अगस्त के चुनाव में निर्णायक हो सकती है- जहां वो KFPA के नेतृत्व के लिए चुनाव लड़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed