फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Samay Raina Offer 25 Lakh To Sunil Pal Will He Become Part of Indias Got Latent

‘25 लाख देने की बात…’ समय रैना के शो को लेकर सुनील पाल का खुलासा, क्या बनेंगे ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ का हिस्सा?

Fri, 03 Jul 2026 09:01 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 03 Jul 2026 09:01 AM IST
सार

Is Sunil Pal Become Part of India’s Got Latent: समय रैना और सुनील पाल अलग-अलग तरह की कॉमेडी के लिए जाने जाते हैं। सुनील पाल, समय रैना की अभद्र कॉमेडी को पसंद भी नहीं करते हैं। ऐसी स्थिति के बावजूद भी क्या वह समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ का हिस्सा बनेंगे?  

विज्ञापन
Samay Raina Offer 25 Lakh To Sunil Pal Will He Become Part of Indias Got Latent
स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना, सुनील पाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना का शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ के पहले एपिसोड में आलिया भट्ट नजर आई थीं। वहीं दूसरे एपिसोड में भी किसी नामी सेलेब्स के आने की उम्मीद है। इसी बीच कॉमेडियन सुनील पाल ने खुलासा किया है कि उन्हें शो में आने के लिए 25 लाख रुपये ऑफर हुए। क्या इसके बाद वह समय रैना के शो का हिस्सा बनेंगे। यहां जानिए।

विज्ञापन

समय रैना ने शो में आने के लिए ऑफर की बड़ी रकम
गुरुवार रात कॉमेडियन सुनील पाल एक इवेंट में शामिल हुए। इस इवेंट से उनका एक वीडियो वायरल है, जिसमें वह कहते हैं, ‘समय रैना ने मुझसे बात की थी, 25 लाख देने की बात भी कही थी लेकिन मैंने कहा कि मैं गाली नहीं दूंगा। इस पर वह बोला कि सर आप गाली मत देना।’ इतना कहने के बाद भी सुनील पाल ने साफ-साफ नहीं बताया कि क्या वह ‘इंडिया गॉट लेटेंट 2’ में जाएंगे या नहीं। 

विज्ञापन

Samay Raina Offer 25 Lakh To Sunil Pal Will He Become Part of Indias Got Latent
समय रैना और सुनील पाल - फोटो : सोशल मीडिया

समय रैना इंस्टाग्राम पर सिर्फ सुनील पाल को फॉलो करते हैं 
सुनील पाल आगे कहते हैं, ‘समय रैना के मिलियन में फॉलोअर्स हैं लेकिन वह सिर्फ मुझे इंस्टाग्राम पर फॉलो करता है। अब वो मुझे फॉलो कर रहा है तो अपनी मंजिल तक पहुंच ही जाएगा।’ समय रैना का शो की बात करें तो यह नेटफ्लिक्स और यूट्यूब दोनों प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होता है। जहां नेटफ्लिक्स पर आने वाला शो बिना विज्ञापनों के रहता है, वहीं यूट्यूब वाले वर्जन में बीच-बीच में विज्ञापन आते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed