Samay Raina: महाराष्ट्र साइबर सेल ने समय रैना को भेजा तीसरा समन, पूछताछ के लिए पेश होने को कहा
स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना अपने शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ में हुई कंट्रोवर्सी के कारण अब तक मुश्किलों में घिरे हुए हैं। हाल ही में महाराष्ट्र साइबर सेल ने समय रैना को तीसरा समन भेजा है।
विस्तार
समय रैना से होगी पूछताछ
न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार समय रैना को महाराष्ट्र साइबर सेल के सामने 24 मार्च को पूछताछ के लिए पेश होना है। यह तीसरी बार है, जब स्टैंडअप कॉमेडियन को समन जारी किया गया है। उन्हें 'इंडियाज गॉट लैटेंट' शो में आपत्तिजनक टिप्पणी, अश्लील कंटेंट से जुड़े मामले को लेकर महाराष्ट्र साइबर सेल ने पूछताछ के लिए बुलाया है।
ये खबर भी पढ़ें: Ranveer Allahbadia: 'इंडियाज गॉट लैटेंट' विवाद में गुवाहाटी पुलिस के सामने पेश हुए रणवीर, कई घंटे चली पूछताछ
वीडियो कॉल से बयान दर्ज कराने का अनुरोध खारिजIndia's Got Latent case | Maharashtra Cyber Cell sends YouTuber Samay Raina a third summon asking him to appear before them on 24th March for questioning.
— ANI (@ANI) March 19, 2025
पिछले दिनों जब 'इंडियाज गॉट लैटेंट' शो से जुड़ी कंट्रोवर्सी हुई तो समय रैना उस वक्त विदेश में थे। ऐसे में उन्होंने अनुरोध किया कि बयान वीडियो कॉल के जरिए ले लिए जाएं। लेकिन साइबर सेल ने कॉमेडियन के इस अनुराेध को खारिज कर दिया। उन्हें कहा गया है कि वह व्यक्तिगत तौर पर पेश हों, पूछताछ में सहयोग करें, अपने बयान दर्ज करवाएं।
ये खबर भी पढ़ें: India's Got Latent: महिला आयोग के सामने पेश हुए आशीष चंचलानी, IGL में आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में हुई पूछताछ
क्या है पूरा मामला
समय रैना यूट्यूब पर एक शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ को चलाते हैं, इसके होस्ट हैं। इस शो के एक एपिसोड में यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया भी शामिल हुए, जिसने माता-पिता को लेकर अश्लील मजाक किया, अभद्र टिप्पणी की। इस बात का खूब विरोध हुआ। समय, रणवीर और अपूर्वा मुखीजा पर केस दर्ज हुए। कोर्ट ने भी इन्हें फटकार लगाई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.