India's Got Latent: महिला आयोग के सामने पेश हुए आशीष चंचलानी, IGL में आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में हुई पूछताछ
Indias Got Latent: समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट' में आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में आज मंगलवार को यूट्यूबर आशीष चंचलानी महिला आयोग के सामने पेश हुए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूट्यूबर आशीष चंचलानी आज मंगलवार को कॉमेडियन समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट' में की गई अपमानजनक टिप्पणियों के संबंध में पूछताछ के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने पेश हुए। 'इंडियाज गॉट लैटेंट' शो में की गईं अपमानजनक और अश्लील टिप्पणियों के संदर्भ में महिला आयोग ने रणवीर अल्लाहबादिया, अपूर्व मुखीजा, समय रैना, जसप्रीत सिंह और चंचलानी को तलब किया था।
इन यूट्यूबर और इन्फ्लुएंसर्स को किया तलब
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक आशीष चंचलानी आज मंगलवार को महिला आयोग के सामने पेश हुए। एक अधिकारी के मुताबिक, आयोग ने शो में की गईं अपमानजनक टिप्पणियों को गंभीरता से लिया था। रणवीर अल्लाहबादिया, अपूर्व मुखीजा, समय रैना, जसप्रीत सिंह और चंचलानी के अलावा तुषार पुजारी और सौरभ बोथरा को भी तलब किया था।
#WATCH | YouTuber and social media influencer Ashish Chanchlani arrives at the office of the National Commission for Women in Delhi, in connection with the 'India's Got Latent' case pic.twitter.com/ooQzQLyFyk
— ANI (@ANI) March 11, 2025
17 फरवरी को किया गया था तलब
आयोग की तरफ से आशीष चंचलानी को 17 फरवरी को बुलाया गया था। लेकिन उन्होंने खराब सेहत का हवाला देते हुए तारीख में बदलाव की मांग की थी। आशीष चंचलानी से चार दिन पहले शुक्रवार 07 मार्च को रणवीर अल्लाहबादिया और अपूर्वा मुखीजा महिला आयोग पहुंचे थे। दोनों ने आयोग से बाकायदा माफी भी मांगी।
IGL: रणवीर अल्लाहबादिया-अपूर्वा ने महिला आयोग से माफी मांगी, महिलाओं का सम्मान करने की बात कही
रणवीर-अपूर्वा ने लिखित में मांगी माफी
यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया और अपूर्वा मुखीजा ने ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ पर की गई अपनी आपत्तिजनक टिप्पणियों के लिए एनसीडब्ल्यू यानी नेशनल वूमेन कमिशन से लिखित में माफी मांगी। पैनल की अध्यक्ष विजया राहतकर ने शुक्रवार को कहा कि ऑनलाइन शो पर की गई टिप्पणियां बिल्कुल स्वीकार्य नहीं हैं।
IGL Case: रणवीर अल्लाहबादिया को 'सुप्रीम' राहत, शो ऑन एयर करने की छूट, कोर्ट की नसीहत- मर्यादा का ख्याल रखें
क्या है पूरा मामला
स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना 'इंडियाज गॉट लैटेंट' नाम का एक शो चलाते हैं। इस शो में अलग-अलग फील्ड के जज बुलाए जाते हैं, वो प्रतियोगियों को जज करते हैं। उन पर टिप्पणी पर भी करते हैं। हाल ही में समय रैना के इस शो पर बतौर जज आए यूट्यूबर रणवीर ने एक विवादित और अश्लील टिप्पणी की। इसके बाद से सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ बातें होने लगी। साथ ही पुलिस में शिकायत भी दर्ज हुई। कोर्ट ने भी फटकार लगाई।
Ranveer Allahbadia: 'इंडियाज गॉट लैटेंट' विवाद में गुवाहाटी पुलिस के सामने पेश हुए रणवीर, कई घंटे चली पूछताछ