फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Samarth Jurel and Gashneer Mahajani will be part of Khatron Ke Khiladi Season 14

KKK: ब्रेकअप के बाद खतरों से खेलेंगे समर्थ जुरेल! ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ का गश्मीर महाजनी भी होंगे हिस्सा?

Wed, 17 Apr 2024 07:43 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Wed, 17 Apr 2024 07:43 PM IST
सार

‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 14’ के दो और प्रतिभागियों का नाम सामने आ रहा है। दावा किया जा रहा है कि समर्थ जुरेल और गश्मीर महाजनी इस शो का हिस्सा बनेंगे। समर्थ जुरेल ईशा मालवीय से अपने ब्रेकअप की अफवाहों को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हैं।

विज्ञापन
Samarth Jurel and Gashneer Mahajani will be  part of Khatron Ke Khiladi Season 14
समर्थ जुरेल-गश्मीर महाजनी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

ईशा मालवीय से अपने ब्रेकअप की अफवाहों के बीच समर्थ जुरेल खतरों से खेलने के लिए तैयार हैं। ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 14’ के प्रसारित होने का समय जहां धीरे-धीरे नजदीक आ रहा है, वहीं, इसके प्रतिभागियों के नाम भी सामने आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब रोहित शेट्टी के इस शो को लेकर दो और नाम सामने आए हैं। जिसमें एक नाम समर्थ जुरेल का है और दूसरे प्रतिभागी हैं गश्मीर महाजनी। गश्मीर ‘तेरे इश्क में घायल’ के बाद अब इस टीवी शो में नजर आएंगे। बता दें कि दावा किया जा रहा है शो के सभी प्रतिभागी मई तक बुल्गारिया में शूट के लिए निकल देंगे।

विज्ञापन
 

एक्स गर्लफ्रेंड के एक्स ब्वॉयफ्रेंड से होगा सामना

समर्थ जुरेल की ईशा मालवीय से ब्रेकअप की अफवाहें अपने चरम पर हैं। कहा जा रहा है कि  ‘खतरों के खिलाड़ी’ शो में उनका सामना उनकी कथित एक्स गर्लफ्रेंड ईशा मालवीय के कथित एक्स ब्वॉयफ्रेंड से होगा। हालांकि, अभी तक दोनों अभिनेताओं की ओर से इसे लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन

Ayesha Khan: आयशा खान को गाने के शूट से एक दिन पहले कर दिया गया था रिप्लेस, बोर्ड परीक्षा छोड़ने को थीं तैयार! 

विज्ञापन
विज्ञापन
 

ये लोग भी आएंगे नजर 

‘खतरों के खिलाड़ी’ का पिछला सीजन साउथ अफ्रीका में शूट हुआ था। अटकलें लगाई जा रही हैं कि इस बार इसकी शूटिंग बुल्गारिया में होगी। बता दें की खतरों के खिलाड़ी के 14वें सीजन में मुनव्वर फारूकी, सनाया ईरानी, मन्नारा चोपड़ा, गश्मीर महाजनी, अंकिता लोखंडे, शोएब इब्राहिम और हेली शाह नजर आ सकते हैं। 

विवादों में रहकर भी खूब हिट रहीं ये वेब सीरीज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed