फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Samantha Ruth Prabhu repurposes her gown from wedding to Naga Chaitanya

Samantha Ruth Prabhu: सामंथा ने अपनी शादी के जोड़े के साथ किया कुछ ऐसा कि लोग कर रहे तारीफ, दिया ये संदेश

Fri, 26 Apr 2024 11:17 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Fri, 26 Apr 2024 11:17 AM IST
सार

साउथ की मशहूर अभिनेत्री सामंथा अक्सर चर्चाओं में बनी रहती हैं। उन्हें अपने फैशन सेंस की वजह से भी काफी पसंद किया जाता है। अपने नई ड्रेस की वजह से अभिनेत्री एक फिर से फैशन जगत में सुर्खियां बटोर रही हैं।

विज्ञापन
Samantha Ruth Prabhu repurposes her gown from wedding to Naga Chaitanya
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मशहूर अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु दक्षिण भारतीय फिल्मों में एक बड़ा नाम हैं। वह अपनी फिल्मों के अलावा अपने फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं। ट्रेंडिंग फैशन की अच्छी समझ के कारण फैशन जगत में उनका काफी सम्मान किया जाता है। सामंथा इन दिनों एक बार फिर से चर्चा में हैं। इस बार वह अपने वेडिंग गाउन को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं।

विज्ञापन


फैशन जगत को दिया बड़ा संदेश
अभिनेत्री ने अपने एक कदम से पूरी फैशन इंडस्ट्री को एक तगड़ा संदेश दिया है। उन्होंने अपनी शादी में पहने वेडिंग गाउन को दोबारा से डिजाइन कर एक खूबसूरत काले बॉडीकॉन ड्रेस में बदल दिया है। अपने सोशल मीडिया अकांउट पर एक वीडियो साझा किया। इसमें डिजाइनर्स उनके वेडिंग गाउन को सावधानी से एक नए आउटफिट में तब्दील करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के कैप्शन में में लिखा है, 'हमेशा नई यादें बनाई जा सकती हैं। हमेशा चलने के लिए नए रास्ते खुल जाते हैं। हमेशा कहने के लिए नई कहानियां होती हैं'।
विज्ञापन


नई ड्रेस में साझा की तस्वीर
सामंथा ने शादी की ड्रेस से बनी नई ड्रेस में अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। इस तस्वीर के कैप्शन में अभिनेत्री ने लिखा, 'आज जो ड्रेस मैंने पहनी है, वह क्रेशा बजाज ने मेरी शादी में पहने गए प्यारे गाउन को फिर से डिजाइन कर बनाया है। बहुत लोगों को यह महत्वहीन और गैरजरूरी लग सकता है। मैं अपनी आदतों को बदलने और लाइफस्टाइल को अधिक टिकाऊ बनाने के लिए कई कदम उठ रही हूं। मैं आपको आश्वस्त करना चाहती हूं कि अपने पुराने कपड़ों को फिर से डिजाइन कराना उन्हीं कदमों में से एक है, जो मैं जान-बूझकर उठा रही हूं'।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेहा शर्मा ने निभाई जिम्मेदारी, किया मतदान


जलवायु परिवर्तन को लेकर किया जागरुक
इस दौरान जलवायु परिवर्तन को लेकर उन्होंने अपने फैंस को भी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा, 'हर छोटी से छोटी कोशिश भी मायने रखती है, हर छोटा निर्णायक कदम महत्वपूर्ण है। मैं खुद से और आप सभी से ऐसे छोटे-छोटे कदम उठाने का आग्रह करती हूं'।

Arbaaz-Malaika: मलाइका अरोड़ा ने बेटे के पॉडकास्ट में की थी अरबाज पर टिप्पणी, अब पूर्व पति ने दे दिया यह जवाब

चार साल चली थी शादी
सामंथा और साउथ सुपरस्टार नागा चैतन्या का लंबा प्रेम संबंध चला था। इसके बाद दोनों कलाकार 6 अक्तूबर 2017 को शादी के बंधन में बंधे। हालांकि, यह रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं टिक सका। शादी के चार साल बाद दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया। इसके बाद दोनों कलाकार अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। सामंथा 'सिटाडेल' के हिंदी रुपांतरण में अभिनेता वरुण धवन के साथ नजर आने वाली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed