फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Malaika Arora called ex husband Arbaaz Khan indecisive in son arhaan khan podcast dumb biryani

Arbaaz-Malaika: मलाइका अरोड़ा ने बेटे के पॉडकास्ट में की थी अरबाज पर टिप्पणी, अब पूर्व पति ने दे दिया यह जवाब

Fri, 26 Apr 2024 10:29 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Fri, 26 Apr 2024 10:29 AM IST
सार

मलाइका अरोड़ा ने 'डंब बिरयानी' में अरबाज खान के बारे में कहा था कि वह जल्दी फैसले ले पाने में असमर्थ हैं। अब मलाइका की इस टिप्पणी पर अरबाज ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन
Malaika Arora called ex husband Arbaaz Khan indecisive in son arhaan khan podcast dumb biryani
मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा पिछले दिनों अपने बेटे अरहान खान के पॉडकास्ट शो 'डंब बिरयानी' में नजर आई थीं। उन्होंने पॉडकास्ट में कई मुद्दों पर खुलकर बात की थी। उन्होंने अपने पूर्व पति अरबाज खान पर भी कुछ टिप्पणियां की थी। अब मलाइका की टिप्पणी पर अरबाज खान ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन


मलाइका को अपनी राय रखने का है हक
दरअसल, मलाइका अरोड़ा ने 'डंब बिरयानी' में अरबाज खान के बारे में कहा था कि वह जल्दी फैसले ले पाने में असमर्थ हैं। पूर्व पत्नी की इस टिप्पणी पर अरबाज खान ने जूम एंटरटेनमेंट से बातचीत करते हुए अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा कि मलाइका को अपनी राय रखने का हक है और वह केवल उन्हीं अच्छी बातों पर ध्यान देना चाहेंगे, जो मलायका ने उनके बारे में कही है। अरबाज खान ने कहा कि यह मलाइका की राय है। उन्हें लगा होगा कि मैं कुछ चीजों में फैसला लेने पाने में असमर्थ हूँ।
विज्ञापन


Manthan: कान फिल्म फेस्टिवल में होगा स्मिता पाटिल की 'मंथन' का वर्ल्ड प्रीमियर, अमिताभ बच्चन ने जाहिर की खुशी
विज्ञापन
विज्ञापन


मलाइका ने अरबाज को बताया निष्पक्ष इंसान 
ऐसा नहीं है कि मलाइका ने अपने नजरिए से अरबाज की कमियों के बारे में ही बात की थी। उन्होंने अरबाज खान को एक निष्पक्ष इंसान करार दिया था, जो कुछ चीजों को लेकर काफी सुलझे हुए हैं। इसे लेकर अरबाज ने कहा कि उन्होंने मलाइका की इस बात को साक्षात्कार में पढ़ा था। उन्होंने बताया था कि मेरे विचारों में काफी स्पष्टता है। इसलिए मैं उनकी कही इस बात को अपने पास रख लेता हूं।

Heeramandi: 'हीरामंडी' देखने के बाद किस चीज के लिए तरस रही हैं जेनेलिया? इन अभिनेत्रियों ने भी दी प्रतिक्रिया

मैं विवाद खड़ा करना नहीं चाहता
अरबाज ने कहा कि मां और बेटे के बीच की यह बातचीत काफी दिलचस्प थी। मलाइका जो भी कहना चाहती हैं उसे वह कहने का अधिकार है। मैं सोचता हूं कि यह सही है। यह मलाइका की राय है और मैं किसी भी बात को लेकर विवाद खड़ा नहीं करना चाहता। मालूम हो कि अरबाज और मलाइका का रिश्ता 19 साल तक चला था और साल 2017 में दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए थे। इसके बाद मलाइका और अर्जुन कपूर के बीच अफेयर शुरू हुआ। वहीं, अरबाज खान ने साल 2023 में शूरा खान से शादी कर ली।

प्लास्टिक सर्जरी से आबाद होने के बजाय बर्बाद हो गई इन हसीनाओं की शक्ल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed