फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Samantha ruth prabhu removes ye maaya chesave tattoo after 4 years of divorce with naga chaitanya

Samantha: सामंथा ने मिटाई नागा चैतन्य से जुड़ी याद, डेटिंग रूमर्स के बीच हटवाया 'ये माया चेसावे' टैटू

Sat, 07 Jun 2025 03:18 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Sat, 07 Jun 2025 03:18 PM IST
सार

Samantha Ruth Prabhu Removes Her Tattoo: साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं। इस बार उन्होंने अपने पूर्व पति नागा चैतन्य की आखिरी निशानी वाले टैटू को हटा दिया है, जिस पर नेटिजंस प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

विज्ञापन
Samantha ruth prabhu removes ye maaya chesave tattoo after 4 years of divorce with naga chaitanya
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

हाल ही में साउथ अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ने नथिंंग टू हाइड का एक वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो ने सबका ध्यान तब खींचा, जब नेटिजंस ने देखा कि उन्होंने अपना YMC नाम का टैटू हटवा दिया है, जिसे उन्होंने अपने पूर्व पति और अभिनेता नागा चैतन्य की याद में बनवाया था। हालांकि, इस समय अभिनेत्री और डायरेक्टर राज निदिमोरु संग अफेयर्स की चर्चाएं भी चल रही हैं। उसी दौरान अभिनेत्री के इस फैसले ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरी बात।

विज्ञापन


क्या सच में हटवा दिया टैटू? 
अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो की शुरुआत में अभिनेत्री कैमरे के सामने खड़ी होकर नथिंग टू हाइड लिखती हैं और इसके बाद वह कैमरे की तरफ पीठ करके खड़ी होती हैं। उस दौरान सभी को दिखता है कि उनके गर्दन पर बना YMC नाम का टैटू गायब है। आपको बताते चले कि ये टैटू उनकी साल 2010 में आई फिल्म 'ये माया चेसावे' का है, उस फिल्म के शूटिंग सेट पर एक्ट्रेस और उनके पूर्व पति नागा चैतन्य के बीच प्रेम कहानी की शुरुआत हुई थी। फिर 2017 में शादी करने के बाद साल 2021 में दोनों ने तलाक ले लिया था।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Deepika Padukone: एटली की फिल्म में दीपिका की एंट्री से फैंस उत्साहित, बोले- संदीप रेड्डी वांगा को तगड़ा जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन


नेटिजंस दे रहे प्रतिक्रियाएं
वीडियो के आते ही नेटिजंस अभिनेत्री द्वारा टैटू हटाए जाने को लेकर रिएक्शंस दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि सामंथा ने अपना YMC टैटू हटवा दिया। दूसरे यूजर ने लिखा कि मुझे कोई टैटू नहीं दिख रहा है। वहीं एक और यूजर ने लिखा कि उन्होंने पीठ का टैटू हटवा दिया है। इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा कि अब उनके पास YMC  का कोई टैटू नहीं है, आगे बढ़ो लड़की।

राज निदिमोरु के साथ डेटिंग की अफवाहें
इस समय सामंथा रुथ प्रभु और डायरेक्टर राज निदिमोरु की साथ में कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आ रही हैं। इस वजह से उनके बीच अफेयर्स की चर्चाएं तेज चल रही हैं। हालांकि, दोनो ने इसे लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। लेकिन अभिनेत्री द्वारा पूर्व पति और एक्टर नागा चैतन्य के टैटू हटाए जाने से कई सवाल खड़े हो गए हैं। 

सामंथा रुथ प्रभु का वर्कफ्रंट 
सामंथा रुथ प्रभु ने हाल ही में एक फिल्म का निर्माण किया था, जिसका नाम 'शुभम' था। यह फिल्म 9 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed