फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   salman shahrukh to priyanka know details of celebs pets on national pet day

सलमान से लेकर शाहरुख तक समझते हैं इन बेजुबानों की भाषा, जानें अपने फेवरेट सेलेब्स के पेट्स के बारे में

Sat, 11 Apr 2026 07:44 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Sat, 11 Apr 2026 07:44 PM IST
सार

National Pet Day 20026 special: नेशनल पेट्स डे के खास मौके पर जानिए कौन है आपके फेवरेट सेलेब्स की लाइफ का खास हिस्सा? इस खबर में पढ़िए सेलेब्रिटी पेट्स के बारे में...

विज्ञापन
salman shahrukh to priyanka know details of celebs pets on national pet day
सलमान खान, निक-प्रियंका और कार्तिक आर्यन अपने अपने पेट डॉग्स के साथ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्यार का इजहार करने के लिए शब्दों की जरूरत नहीं होती और इसका सबसे बड़ा उदाहरण हैं हमारे पेट्स। सलमान खान से लेकर कार्तिक आर्यन तक के जीवन में उनके पेट्स एक खास अहमियत रखते हैं। आज नेशनल पेट्स डे पर जानिए ऐसे सेलेब्स के बारे में जिनका अपने पेट्स के साथ एक अनोखा रिश्ता है।
विज्ञापन

salman shahrukh to priyanka know details of celebs pets on national pet day
सलमान खान अपने पेट डॉग माय लव, माय सन और माय सुख के साथ - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान
सलमान खान को डॉग्स से बेहद लगाव है। हाल ही में उन्होंने फिर से एक पेट डॉग को अपने परिवार का हिस्सा बनाया है। इसका नाम उन्होंने 'माय सुख' रखा है। सलमान ने हमेशा अपने डॉग को अपना 3.55 एएम पार्टनर (हर वक्त का साथी) बताया है।
पिछले कुछ साल में सलमान ने नेपोलिटन मास्टिफ, सेंट बर्नार्ड, फ्रेंच मास्टिफ, बुलडॉग और अन्य ब्रीड के डॉग्स की पैरेंटिंग की है। वो माय सन, माय जान, माय लव, वीर और मोगली नाम के पेट डॉग्स पाल चुके हैं। इसके अलावा पिछले साल एक्टर ने अपना एक करीबी पेट डॉग टोरो खो दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

salman shahrukh to priyanka know details of celebs pets on national pet day
अपने पेट डॉग के साथ शाहरुख की पुरानी तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान 
शाहरुख और गौरी खान को भी पेट्स से काफी लगाव है। कई साल से पेट डॉग्स उनकी फैमिली का हिस्सा हैं। हालांकि, ना तो कपल इनके साथ कोई तस्वीर साझा करते हैं और ना ही उनके बच्चे। पिछले साल ही कपल ने एक बिचोन फ्राइज अडॉप्ट किया था। दोनों उसे फेरी में ले जाते दिखे थे। इस डॉग के लिए किंग खान ने एक केयरटेकर भी रखा है। मगर अब तक उसका नाम किसी को पता नहीं चला। 
विज्ञापन

salman shahrukh to priyanka know details of celebs pets on national pet day
आलिया भट्ट अपनी पालतू बिल्ली के साथ - फोटो : सोशल मीडिया
आलिया भट्ट
अभिनेत्री अलिया भट्ट भी एक पेट पैरेंट हैं। उनके पास एडवर्ड नाम की कैट है जिससे अक्सर वो और राहा खेलती हुई दिखती हैं। आलिया ने कई बार अपने पेट के लिए सोशल मीडिया पर नोट लिखा है। शादी के पहले भी एक्ट्रेस के पास एक कैट थी, जिसके साथ उन्होंने शादी के दौरान फोटोशूट भी कराया था।

salman shahrukh to priyanka know details of celebs pets on national pet day
कार्तिक आर्यन अपने पेट डाॅग कटोरी के साथ - फोटो : सोशल मीडिया
कार्तिक आर्यन
दूसरे सेलेब्स की तरह कार्तिक आर्यन के पास भी पेट डॉग है, जिसका नाम कटोरी है। कटोरी उनका और उनकी बहन कृतिका दोनों का काफी लाड़ला है। वह कई बार कटोरी और अपने मस्ती भरे वीडियो और फोटो शेयर करते हैं। यहां तक कि रक्षाबंधन समेत हर त्योहार में कार्तिक की फैमिली के साथ कटोरी भी दिखता है। 

salman shahrukh to priyanka know details of celebs pets on national pet day
कृति खरबंदा अपने पेट डॉग्स के साथ - फोटो : सोशल मीडिया
कृति खरबंदा 
एक्ट्रेस कृति खरबंदा भी एक हस्की की पैरेंटिंग करती हैं। इसका नाम उन्होंने 'ड्रोगो' रखा है। वो अक्सर उसके साथ वक्त बिताते देखी जाती। वहीं उनके पति और एक्टर पुलकित सम्राट भी कई बार 'ड्रोगो' के साथ स्पॉट होते हैं। 

salman shahrukh to priyanka know details of celebs pets on national pet day
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अपने पेट डॉग्स के साथ - फोटो : X
प्रियंका चोपड़ा 
प्रियंका चोपड़ा अपनी पेट डियाना के साथ एक क्लोज बॉड शेयर करती हैं। एक शूट के दौरान प्रियंका और डियाना मिले और फिर वो पीसी की जिंदगी का अहम हिस्सा बन गईं। डियाना एक चिहुआहुआ मिक्स नस्ल की डॉग हैं। वो प्रियंका के साथ पूरी दुनिया घूम चुकी हैं और रेड कार्पेट पर भी प्रियंका के साथ स्पॉट हो चुकी हैं। उसका सोशल मिडिया अकाउंट भी है। इसके अलावा प्रियंका और निक मिलकर दो और पेट डॉग्स की पैरेंटिंग करते हैं।

salman shahrukh to priyanka know details of celebs pets on national pet day
भूमि पेडनेकर अपने पेट डॉग्स के साथ - फोटो : सोशल मीडिया
भूमि पेडनेकर 
एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर भी दो क्यूट डॉग ब्यू और ब्रूनो की पैरेंट हैं, जिन्हें वो बहुत प्यार करती हैं। एक्ट्रेस को अक्सर उनके साथ देखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed