Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Salman Khan, sikandar, Salman Khan fans reaction, sikandar box office collection, sikandar earning, Salman Kha

Salman Khan: ‘सिकंदर’ से नाखुश फैंस ने सलमान खान को दी सलाह, बोले- सबको गैलेक्सी बुलाकर जहर दे दो

Thu, 03 Apr 2025 08:30 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Thu, 03 Apr 2025 08:30 AM IST
सार

Sikandar: सलमान खान की ‘सिकंदर’ ने बेशक उनके फैंस को निराश किया है। अब भाईजान के फैंस ने उन्हें सलाह देनी शुरू कर दी है। आइए जानते हैं सलमान के फैंस ने फिल्मों को लेकर उन्हें क्या सलाह दी।

विज्ञापन
Salman Khan, sikandar, Salman Khan fans reaction, sikandar box office collection, sikandar earning, Salman Kha
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan

विस्तार

सलमान खान की हालिया रिलीज फिल्म ‘सिकंदर’ ने उनके फैंस को काफी निराश किया है। सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसकों का दुख साफ झलकता है। इस फिल्म के रिलीज के बाद उनके फैंस सलमान खान से कह रहे हैं कि उन्हें एक सही स्क्रिप्ट और निर्देशक चुनने की जरूरत है।

विज्ञापन


फैंस ने दी सलाह
बुधवार को सलमान खान ने अपने आगामी टूर ‘द बॉलीवुड बिग वन’ को लेकर पोस्ट किया, तो प्रशंसकों ने उनके पोस्ट पर कमेंट करते हुए उन्हें सलाह देनी शुरू कर दी। यूजर्स ने कहा कि उन्हें ये सब छोड़ देना चाहिए और अच्छी फिल्में करनी चाहिए। 

विज्ञापन


इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें: Salman Khan: संवाद बनेगा हकीकत, पीएम सीएम का तो पता नहीं, लेकिन इतनी पॉपुलरिटी तो है कि एमपी एमएलए बन सकता हूं

विज्ञापन
विज्ञापन


यूजर्स ने क्या रिएक्शन दिए?
सलमान ने अपने आगामी टूर का एक पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, "4 मई (मैनचेस्टर) और 5 मई (लंदन) में एक शानदार लाइनअप के साथ ‘बॉलीवुड बिग वन’ में मुझे लाइव देखें। टिकट सेल पर हैं!" पोस्ट पर यूजर्स और फैंस ने अभिनेता को जवाब देते हुए एक प्रशंसक ने लिखा, "भाई ये सब छोड़ो फैंस की सुनो प्लीज कोई अच्छा निर्देशक चुनें जो आपको बेहतर तरीके से पेश करना जानता हो। सिकंदर आपके स्टारडम की वजह से बिजनेस कर रहा है… कृपया समझें।" एक अन्य प्रशंसक ने लिखा, “भाई ऐसे टूर में समय बर्बाद मत करो।” एक और प्रशंसक ने लिखा, “भाई सारी चीजों को छोड़ो और आराम करो अपनी सेहत पर ध्यान दो प्लीज और आराम से रिलैक्स होकर थोड़ा सोच समझ कर कोई स्क्रिप्ट चुना करो प्लीज।” नीचे देखें रिएक्शन:

 

 
 
 
 
 
 
   

इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें: Sikandar: मुंबई के थियेटर्स से इसलिए हटाई गई 'सिकंदर', लगा दी गई 'द डिप्लोमैट' और 'एल2: एम्पुरान'

'सिकंदर' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
सलमान खान की ‘सिकंदर’ ने 30 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक दी। बॉक्स ऑफिस पर सलमान की फिल्म से काफी उम्मीदें थीं। 26 करोड़ रुपये के साथ शुरुआत करने वाली फिल्म ने चार दिनों में 84.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म की कमाई में लगातार तेजी के साथ गिरावट जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed