फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   salman khan-sikandar makers suffer rupees 91 crore loss due to piracy leak

Sikandar: सलमान खान की फिल्म मेकर्स के लिए बनी गले की फांस, कम कलेक्शन के बाद अब हुआ भारी नुकसान

Wed, 18 Jun 2025 08:18 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Wed, 18 Jun 2025 08:18 AM IST
सार

Sikandar Piracy Loss: फिल्म ‘सिकंदर’ अब मेकर्स के लिए गले की फांस बन चुकी है। जी हां, फिल्म ने पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ठंडा परफॉर्म किया और अब एक और मामले में मेकर्स को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है।

विज्ञापन
salman khan-sikandar makers suffer rupees 91 crore loss due to piracy leak
सिकंदर - फोटो : IMDb

विस्तार

सलमान खान की बहुचर्चित फिल्म ‘सिकंदर’ ने बॉक्स ऑफिस पर भले ही ठीक-ठाक कमाई की हो, लेकिन अब सामने आई रिपोर्ट्स से मेकर्स के माथे पर चिंता की लकीरें साफ दिख रही हैं। हाल ही में हुए एक ऑडिट के बाद खुलासा हुआ है कि फिल्म की पायरेसी के चलते मेकर्स को भारी नुकसान झेलना पड़ा है।

विज्ञापन

मेकर्स को हुआ भारी नुकसान 
फिल्म ‘सिकंदर’ ईद 2025 के मौके पर रिलीज हुई थी और दर्शकों के बीच इसे लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली। हालांकि फिल्म ने इंडिया में 110 करोड़ और वर्ल्डवाइड 184 करोड़ रुपये की कमाई की, लेकिन असली झटका तब लगा जब फिल्म रिलीज के कुछ ही घंटों के अंदर इसका पायरेटेड वर्जन इंटरनेट पर लीक हो गया।

विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: Sunita Ahuja: 'गोविंदा से बेहतर करेगा यशवर्धन', मां सुनीता आहूजा बोलीं- बस मेरे पति को कॉपी न करे

विज्ञापन
विज्ञापन

salman khan-sikandar makers suffer rupees 91 crore loss due to piracy leak
सिकंदर - फोटो : अम

सूत्रों के मुताबिक, पायरेसी के इस बड़े मामले की जांच अर्नस्ट एंड यंग जैसी प्रतिष्ठित ऑडिटिंग कंपनी से करवाई गई। इस जांच में सामने आया कि फिल्म को तकरीबन 91 करोड़ रुपये का नुकसान पायरेसी की वजह से झेलना पड़ा।

‘सिकंदर’ को लीक हुए सीन पड़े भारी
खास बात ये रही कि लीक हुए वर्जन में थिएटर में रिलीज न किए गए कई सीन भी शामिल थे। इनमें कुछ इमोशनल सीन्स, बैकग्राउंड स्कोर और कुछ किरदारों के डेवलपमेंट से जुड़े सीक्वेंस थे, जो दर्शकों को ऑफिशियल रिलीज में नहीं देखने को मिले। एक सीन में सिकंदर की पत्नी के वकील बनने के सपने का जिक्र था, वहीं एक और सीन में मेडिकल स्टूडेंट्स सिकंदर से धारावी में मिलते हैं। इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों की मानें तो फिल्म की लीकिंग CBFC से अप्रूवल मिलने के बाद ही हुई थी, जिससे शक की सुई कुछ अंदरूनी लोगों की तरफ भी घूम रही है।

salman khan-sikandar makers suffer rupees 91 crore loss due to piracy leak
सिकंदर ट्रेलर - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब

बीमा क्लेम करेंगे मेकर्स 
अब मेकर्स इस भारी नुकसान की भरपाई के लिए बीमा क्लेम करने की प्रक्रिया में जुटे हुए हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म का बीमा पहले ही एक बड़े अमाउंट के लिए कराया गया था, जिससे इस तरह के किसी आकस्मिक घाटे की भरपाई की जा सके।

फिल्म में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना ने भी लीड रोल निभाया था। एक्शन और ड्रामा से भरपूर इस फिल्म को लेकर शुरुआत में जबरदस्त क्रेज देखा गया था, लेकिन बाद में इसकी कहानी और स्क्रीनप्ले को लेकर दर्शकों और समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली।

रिलीज के बाद हुई पायरेसी का शिकार
फिल्म की रिलीज के कुछ हफ्तों बाद ही इसकी पायरेसी की खबरें सामने आने लगी थीं, लेकिन तब तक नुकसान हो चुका था। अब इस मामले ने न सिर्फ मेकर्स के सामने एक बड़ा आर्थिक संकट खड़ा कर दिया है, बल्कि इंडस्ट्री में पायरेसी की गंभीरता पर भी एक बार फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed