Salman Khan: सलमान खान ने 'दबंग 4' पर साझा किया बड़ा अपडेट, बोले- जैसे ही अरबाज और मैं साथ आएंगे तब...
सलमान खान ने अपनी हिट फ्रेंचाइजी दबंग के चौथे भाग पर फैंस के साथ बाद अपडेट साझा किया है और उन्होंने बताया है कि यह फिल्म कब बनाई जाएगी।
विस्तार
सलमान खान को उनकी फिल्म 'दबंग' के बाद से 'दबंग खान' कहा जाने लगा। दर्शकों को यह फिल्म खास तौर पर पसंद आई थी, जिसके बाद 'दबंग 2' और 'दबंग 3' ने भी दर्शकों का दिल जीता। वहीं, अब दर्शक फिल्म की चौथी किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में अब सलमान खान ने अपनी हिट फ्रेंचाइजी दबंग के चौथे भाग पर फैंस के साथ बाद अपडेट साझा किया है और उन्होंने बताया है कि यह फिल्म कब बनाई जाएगी।
दोनों भाई के साथ आने का इंतजार
सलमान खान ने अपने भाई अरबाज खान द्वारा निर्मित डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग फिल्म 'पटना शुक्ला' के प्रीमियर में भाग लिया, जहां अभिनेता से 'दबंग 4' के बारे में सवाल किया गया। इस पर जवाब देते हुए सलमान खान ने कहा कि यह बहुत जल्दी होगा, जैसे ही हम दोनों भाई एक ही स्क्रिप्ट में लॉक हो जाएंगे तो यह मुमकिन हो पाएगा। अभी वे कुछ बनाना चाहते हैं और मैं कुछ और बनाना चाहता हूं, लेकिन जैसे ही एक स्क्रिप्ट फाइनल होगी और हम दोनों भाई साथ आएंगे, तब 'दबंग 4' रिलीज हो जाएगी।
Article 370 BO Collection: यामी की फिल्म ने सफलतापूर्वक पूरे किए पांच हफ्ते, जानें 'आर्टिकल 370' की कुल कमाई
'पटना शुक्ला' पर क्या बोले सलमान
सलमान खान ने यह साफ कर दिया है कि 'दबंग 4' पर अभी पूरी तरह से विचार नहीं किया जा रहा है। अरबाज खान और सलमान दोनों ही अपने-अपने प्रोजेक्ट में व्यस्त हैं और जैसे ही वे उन्हें पूरा कर लेंगे, तब दोनों भाई 'दबंग 4' की स्क्रिप्ट पर काम करेंगे। इसके साथ ही 'पटना शुक्ला' की स्क्रीनिंग पर सलमान ने फिल्म के बारे में बात करते हुए इसके कलाकारों की तारीफ भी की। फिल्म में रवीना टंडन मुख्य भूमिका में हैं। अभिनेत्री 'पटना शुक्ला' में तन्वी शुक्ला की भूमिका निभा रही हैं, जो एक वकील है।
Crew: 'दोनों महान अभिनेत्रियां हैं...', कृति सेनन ने साझा किया 'क्रू' में करीना-तब्बू के साथ काम करने का अनुभव
सलमान ने की रवीना की तारीफ
रवीना के बारे में बात करते हुए अभिनेता ने कहा कि मैंने रवीना के साथ 'पत्थर के फूल' और 'अंदाज अपना अपना' समेत तीन से चार फिल्मों में काम किया है। मैं उन्हें बचपन के दिनों से जानता हूं, उन्होंने अपनी पहली फिल्म मेरे साथ की थी। अब इतने साल बाद अरबाज उनके साथ काम कर रहे हैं। वे बहुत अच्छी कलाकार हैं और दोस्त भी हैं। इसके साथ ही सलमान ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनकी बेटी राशा थडानी को भी शुभकामनाएं दीं, जो अभिषेक कपूर की फिल्म में अजय देवगन के भतीजे अमन देवगन के साथ बॉलीवुड में अपनी अभिनय करियर की शुरुआत करने के लिए तैयार हैं।
Farzi 2: इस दिन से शुरू होगी शाहिद कपूर की 'फर्जी 2' की शूटिंग, राशि खन्ना ने वेब सीरीज पर दिया बड़ा अपडेट