फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Salman Khan residence firing case: Mumbai Crime Branch arrested 5th accused in this case from Rajasthan

Salman Khan Firing Case: सलमान के घर के बाहर गोलीबारी मामले में पांचवा आरोपी गिरफ्तार, लगा है यह आरोप

Tue, 07 May 2024 11:24 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 07 May 2024 11:24 AM IST
सार

सलमान खान के घर के बाहर हुई गोलीबारी के मामले में पुलिस ने पांचवे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आज उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
Salman Khan residence firing case: Mumbai Crime Branch arrested 5th accused in this case from Rajasthan
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेता सलमान खान के मुंबई स्थित घर के बाहर बीते महीने हुई गोलीबारी मामले में पुलिस छानबीन में जुटी है। पुलिस ने गोलीबारी केस में पांचवे आरोपी को गिरफ्तार किया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक पांचवे आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का नाम मोहम्मद चौधरी है। पुलिस का कहना है कि मोहम्मद चौधरी ने गोलीबारी करने वाले दोनों आरोपियों-सागर पाल और विक्की गुप्ता को पैसे मुहैया कराने और रेकी करने में मदद की। आज पांचवे आरोपी को मुंबई लाया जा रहा है, जहां उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा और उसकी कस्टडी की मांग की जाएगी।

विज्ञापन


विज्ञापन


आरोपी अनुज थापन ने की थी आत्महत्या
सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर 14 अप्रैल को गोलीबारी हुई। इसके बाद आरोपी मोटरसाइकिल पर सवाल होकर मौके से भाग गए। इस मामले में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच जांच कर रही है। पुलिस ने गुजरात के कच्छ से गोलीबारी करने वाले दो शख्सों-सागर पाल और विक्की गुप्ता को गिरफ्तार किया। इसके बाद पंजाब से दो और आरोपियों-अनुज थापन और सोनू कुमार चंदर बिश्नोई को गिरफ्तार किया गया था। आरोपी अनुज थापन ने पुलिस हिरासत में आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Kareena Kapoor: 'क्रू' की सफलता से खुश हैं करीना, बोलीं- अब हीरोइन भी बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड तोड़ सकती हैं


पांचवी गिरफ्तार से मिलेंगे अहम सुराग
मामले में अनुज थापन पर शूटरों को हथियार मुहैया कराने का आरोप था। बता दें कि अनुज थापन ने 1 मई को आत्महत्या की। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में फांसी लगाकर आत्महत्या की पुष्टि हुई। अनुज की आत्महत्या के बाद मामले ने गंभीर मोड़ ले लिया। अब इस मामले में हुई इस पांचवी गिरफ्तारी से सलमान खान के आवास पर हुए हमले के मामले में अहम सुराग मिल सकते हैं।
Riteish-Genelia: लोकसभा चुनाव 2024 में रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा ने डाला वोट, सामने आया वीडियो 
 
मामले में अब तक क्या-क्या हुआ
26 अप्रैल को अनुज थापन की गिरफ्तारी से जांच में एक महत्वपूर्ण सफलता मिली थी। इससे हमले के अपराधियों को हथियार उपलब्ध कराने के लिए जिम्मेदार नेटवर्क पर नजर पड़ी। मुंबई के बांद्रा स्थित अभिनेता के घर के बाहर 14 अप्रैल को हुई गोलीबारी के घटना के बाद आरोपी भाग गए। बाद की गिरफ्तारियों से इस मामले का लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से संबंध का पता चला। इस मामले में जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसका छोटा भाई अनमोल बिश्नोई को वांछित की सूची में रखा गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए, मुंबई पुलिस ने गोलीबारी की घटना में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) लगाया था।
Allu Arjun: इस एक फिल्म ने बदल दी थी अल्लू अर्जुन की जिंदगी, बोले- यह सिर्फ फिल्म नहीं है बल्कि....

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed