फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Allu Arjun movie Arya completes 20 years Actor says it is not just a movie that changed life gratitude forever

Allu Arjun: इस एक फिल्म ने बदल दी थी अल्लू अर्जुन की जिंदगी, बोले- यह सिर्फ फिल्म नहीं है बल्कि....

Tue, 07 May 2024 11:43 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 07 May 2024 11:43 AM IST
सार

पुष्पा फेम अभिनेता अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर फिल्म आर्या को रिलीज हुए आज पूरे 20 साल हो गए हैं। इस फिल्म को लेकर अल्लू अर्जुन ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट साझा किया है।

विज्ञापन
Allu Arjun movie Arya completes 20 years Actor says it is not just a movie that changed life gratitude forever
अल्लू अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

साउथ के स्टाइलिश सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा2 द रूल' जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को लेकर अल्लू लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म से जुड़ी हर एक जानकारी पर दर्शकों की नजर टिकी रहती है। 2003 में फिल्म 'गंगोत्री' से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अभिनेता ने एक खास पोस्ट अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है, जिसमें उन्होंने अपने दिल की बात को खुलकर बताया है।
विज्ञापन


फिल्म आर्या
आज 7 मई 2024 को अल्लू अर्जुन की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'आर्या' की रिलीज के पूरे 20 साल पूरे हो गए हैं। इस फिल्म का सुकुमार ने निर्देशन किया था। इस फिल्म के निर्माण की जिम्मेदारी दिल राजू ने उठाई थी। फिल्म 'आर्या' अल्लू के करियर की उन फिल्मों में से एक है जो अभिनेता के दिल के बेहद करीब है। इस फिल्म को लेकर अल्लू ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है। 
विज्ञापन


अल्लू के लिए 'आर्या' क्यों है खास
अल्लू ने आज सुबह अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, ''आर्या के पूरे हुए 20 साल, यह सिर्फ एक फिल्म नहीं है... यह मेरी जिंदगी का वो अहम समय जिसने मेरी जिंदगी के मायने ही बदल दिए। हमेशा के लिए धन्यवाद।'' अल्लू के इस पोस्ट के बाद फैंस लगातार उन्हें कमेंट्स कर रहें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म आर्या का बजट
4 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पूरी दुनिया में 30 करोड़ का कारोबार किया था। यह तेलुगु फिल्म अल्लू अर्जुन और सुकुमार की एकसाथ बेहतरीन फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में अल्लू के अलावा अनु मेहता और शिवा बालाजी ने अहम भूमिका निभाई थी। फिल्म 'आर्या' का सीक्वल 2009 में 'आर्या 2' के नाम से रिलीज किया गया था। इस फिल्म के सीक्वल ने ठीकठाक ही कमाई की थी।


वर्कफ्रंट की बात करें तो अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इन दोनों के अलावा फिल्म में सुनील, राव रमेश, अनसूया भारद्वाज और जगदीश भी अभिनय करते दिखाई देंगे। इस फिल्म का निर्देशन सुकुमार कर रहे हैं। कुछ समय पहले फिल्म का गाना 'पुष्पा पुष्पा' रिलीज हुआ था, जो कि दर्शकों को खूब पसंद आया। फिल्म के टीजर, ट्रेलर और गाने की रिलीज के बाद दर्शक फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 
मेट गाला में दिखा हसीनाओं का जलवा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed