Salman Khan On Wajid Khan: सलमान खान ने दिवंगत वाजिद खान को उनकी जयंती पर किया याद, 2020 में हुआ था निधन
सलमान खान ने दिवंगत संगीत निर्देशक वाजिद खान की जयंती पर उन्हें याद किया। वाजिद के भाई साजिद अली खान के साथ मिलकर भाईजान ने केक काटा और भावुक पलों को साझा किया। प्रशंसकों ने पोस्ट पर भावुक श्रद्धांजलि अर्पित की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाजिद की जयंती पर किया याद
वाजिद के भाई साजिद ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खास वीडियो साझा किया है, जिसमें उनके साथ सलमान खान नजर आ रहे हैं। साजिद को सलमान खान के साथ चॉकलेट केक काटते हुए देखा जा सकता है, जैसे ही साजिद ने सलमान को केक का एक टुकड़ा खिलाया। वहां पर मौजूद सभी लोगों ने संगीत निर्देशक वाजिद को "हैप्पी बर्थडे वाजिद" कहा।
वीडियो के साथ लिखा भावुक नोट
साजिद ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, "वाजिद तुम और तुम अभी भी हमारे दिलों में और हमारी जिंदगी में जिंदा हो, हां मुझे पता है कि तुम मेरे साथ हो, मेरा प्यार, मेरी प्रार्थनाएं हमेशा तुम्हें ढूंढती हैं, लव यू ब्रो।''
वाजिद के बगैर काम करना हुआ मुश्किल
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वाजिद की मृत्यु के बाद साजिद ने अकेले काम को संभालने के बारे में एक इंटरव्यू में कहा था कि वाजिद के बगैर काम जारी रखना काफी मुश्किल भरा रहा। साजिद ने वाजिद के निधन के तुरंत बाद संगीत तैयार करने के एक बेहद भावुक पल का भी खुलासा किया, उन्होंने कहा, "मैंने अपनी मां को गाना सुनाया, और वह यह कहते हुए रोने लगीं, 'यह तो वाजिद है।''
वाजिद-साजिद की संगीत जोड़ी सभी की पसंदीदा जोड़ी रही है। दोनों की जोड़ी के प्रशंसकों ने भी वाजिद के जन्मदिन की पोस्ट पर भावुक श्रद्धांजलि दी और वाजिद की यादों को जीवित रखने के लिए सलमान और साजिद दोनों की प्रशंसा की।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.