फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Salman khan remembered his jail time on podcast with arhaan khan

Salman Khan: ‘मुझे नींद नहीं आती…’, सलमान ने अरहान के पॉडकास्ट में सुनाई जेल के दिनों की दास्तां

Sat, 08 Feb 2025 04:12 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Sat, 08 Feb 2025 04:12 PM IST
सार

Salman Khan: सलमान खान अपने भतीजे अरहान के पॉडकास्ट ‘डंब बिरयानी’ में पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी जीवन से जुड़ी कई बातों का खुलासा किया। वहीं, सलमान ने अपने जेल में बिताए समय को भी याद किया।

विज्ञापन
Salman khan remembered his jail time on podcast with arhaan khan
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम- @beingsalmankhan

विस्तार

अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान ने अपने पॉडकास्ट में चाचा सलमान खान के साथ इंटरव्यू शेयर किया है। इस इंटरव्यू में सलमान अपने जीवन से जुड़ी कई बातें शेयर कर रहे हैं। इसमें उन्होंने अरहान को करियर टिप्स भी दिए साथ ही उन्होंने अपने जेल में बिताए दिनों का भी जिक्र किया।

विज्ञापन


बोले- सफलता पाने का यही रास्ता
सलमान खान, अरहान और उनके दोस्तों से बात करने के दौरान उन्हें सलाह के तौर पर कहते हैं कि आपको अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी, क्योंकि सफलता पाने का एकमात्र यही रास्ता है। अगर आपके पास समय कम है तो आप कम नींद लीजिए।
विज्ञापन


जेल वाले दिनों को किया याद..
सलमान अपने बारे में बताते हुए कहते हैं कि वह सिर्फ दो घंटे सोते हैं। कोई काम ना होने पर महीने में किसी एक दिन सात घंटे सो लेते हैं। वह कहते हैं कि जब फिल्मों की शूटिंग के दौरान उन्हें ब्रेक मिलता है, तो वह पांच मिनट के लिए सो जाते हैं। वहीं, सलमान जेल के दिनों के बारे में बताते हुए कहते हैं कि कोई काम ना होने पर वह वहां सो जाया करते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: IIFA Awards 2025: कब और कहां होगा आईफा अवॉर्ड्स का आयोजन? जानिए कैसे बुक की जा सकती है टिकट?


परिवार के बुजुर्गों से सीखने की जरूरत
अरहान के पॉडकास्ट के दौरान वह परिवार के जिम्मेदारियों का भी जिक्र करते हैं। वह अपने पिता के बारे में बात करते हुए कहते हैं कि आपको बड़ों का सम्मान करना चाहिए और उनके अनुभवों से सीखने की आदत डालनी चाहिए। सलमान ने कहा आपको जिम्मेदारी की भावना से किसी को भी सलाह देना चाहिए या बात करना चाहिए। परिवार में मुखिया के तजुर्बे का सम्मान करना चाहिए।

यह खबर भी पढ़ें: Salman Khan: सलमान ने दी अरबाज के बेटे को सीख, बोले- तुम रणबीर और टाइगर से बेहतर बनना; मलाइका ने बजाई तालियां

जब दोस्त ने उधार दिए 15 हजार
इसी पॉडकास्ट में सलमान ने दोस्ती के बारे में बताते हुए कहा कि उनके दोस्त जो भी बने, वे आज तक साथ हैं। दोस्तों से जुड़ा एक वाकया बताते हुए सलमान कहते हैं कि एकबार उन्हें शॉपिंग के दौरान कोई चीज पसंद आ गई, तो उनके एक दोस्त ने बिना सोचे समझे 15 हजार रुपए दे दिए थे, जो उस समय एक बड़ी रकम थी। वह दोस्तों के बारे में कहते हैं कि बहुत दिनों बाद मिलने पर भी उनका रिश्ता वैसा ही रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed