Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Minister Nitesh Rane On Dia Mirza pollution free Diwali campaign says People like her are against Sanatan

दिवाली से पहले क्यों विवाद में दीया?: भाजपा नेता ने जताई नाराजगी, अभिनेत्री बोलीं- बॉम्बे HC ने रिकॉर्ड करवाया

Mon, 02 Nov 2026 02:48 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 02 Nov 2026 02:48 PM IST
सार

  • दिवाली का त्योहार नजदीक है। अभिनेत्री दीया मिर्जा ने पर्यावरण मुक्त दिवाली कैंपेन में हिस्सा लिया।
  • दिवाली से जुड़ा दीया का वीडियो कथित तौर पर बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के सोशल मीडिया पेज पर साझा किया गया था।
  • इसे लेकर भाजपा नेता नितेश राणे ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने दीया मिर्जा पर निशाना साधा है। जानिए पूरा मामला

विज्ञापन
Minister Nitesh Rane On Dia Mirza pollution free Diwali campaign says People like her are against Sanatan
दीया मिर्जा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिवाली का त्योहार नजदीक है। इस बीच अभिनेत्री दीया मिर्जा ने लोगों से पर्यावरण मुक्त दिवाली मनाने की अपील की। मगर, इस पर सियासत गरमा गई है। बीएमसी ने अभिनेत्री का 'ग्रीन दिवाली' मनाने की अपील वाला कथित वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर साझा किया, इस पर आलोचना शुरू हो गई। भाजपा नेता नितेश राणे ने भी इस पर तीखा प्रतिक्रिया दी है। 

विज्ञापन
Trending Videos

भाजपा नेता ने क्या कहा?
राज्य मंत्री नितेश राणे ने दीया मिर्जा पर सनातन विरोधी व हिंदू धर्म विरोधी होने का आरोप लगाते हुए तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण फ्रेंडली तरीके से त्योहार मनाने की बात वे अन्य धर्मों के लिए नहीं करतीं। होली और दिवाली के त्योहारों पर ही ऐसी सलाह दी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Minister Nitesh Rane On Dia Mirza pollution free Diwali campaign says People like her are against Sanatan
दीया मिर्जा - फोटो : इंस्टाग्राम@diamirzaofficial

बोले- 'मुख्यमंत्री से बात करूंगा'
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, अभिनेत्री दीया मिर्जा के पर्यावरण दिवाली कैंपेन पर राज्य मंत्री नितेश राणे ने कहा, 'दीया मिर्जा ने दिवाली के बारे में ट्वीट किया है, लेकिन वह ईद, मुहर्रम या बकरीद के दौरान कभी ट्वीट या ऐसी सलाह नहीं देतीं। वे सिर्फ एनवायरनमेंट-फ्रेंडली होली की बात करती हैं। उन्हें एनवायरनमेंट-फ्रेंडली रमजान और बकरीद के बारे में भी बोलना चाहिए। उनके जैसे लोग सनातन हिंदू धर्म के खिलाफ हैं। मैं इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री से बात करूंगा और भविष्य में ऐसे मामलों को रोकने पर ध्यान दूंगा'। 
विवाद शुरू होने पर बीएमसी ने दीया का वीडियो कथित तौर पर डिलीट कर दिया है।
 

विज्ञापन

अमित साटम ने कहा- 'हमें दीया से सीखने की जरूरत नहीं'
इससे पहले भाजपा मुंबई के अध्यक्ष अमित साटम ने भी आपत्ति जताई थी। उन्होंने एक्स पर पोस्ट साझा कर बीएमसी को टैग करते हुए लिखा, 'हमें दीया मिर्जा से यह सीखने की जरूरत नहीं है कि दिवाली कैसे मनाई जाए। हमारी परंपराएं हमारी संस्कृति में गहराई से रची-बसी हैं'। 
 

विवाद पर दीया मिर्जा ने तोड़ी चुप्पी
अपने पॉल्यूशन-फ्री दिवाली कैंपेन पर छिड़े विवाद पर दीया मिर्जा ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने ANI से कहा, 'किसी को उस वीडियो की बुराई क्यों करनी चाहिए, जिसे माननीय बॉम्बे हाई कोर्ट और BMC ने मुझसे पब्लिक इंटरेस्ट में रिकॉर्ड करवाया है? वायु प्रदूषण चिंता का विषय है। प्रदूषण कम करने की सभी कोशिशों का स्वागत किया जाना चाहिए, क्योंकि यह जन स्वास्थ्य का मामला है'।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed