फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Salman Khan participated in aarti at his brother and actor Sohail Khan's house after Ganpati Visarjan

गणपति उत्सव: सलमान उतार रहे थे बप्पा की आरती; बीच में क्यों टोकने लगीं बहन अर्पिता? भाईजान से हो गई थी ये गलती

Wed, 16 Sep 2026 09:07 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 16 Sep 2026 09:07 AM IST
सार

Ganpati Pooja at Sohail Khan's House: सलमान खान के भाई सोहेल खान ने गणेश चतुर्थी पर अपने यहां बप्पा का स्वागत किया। बीते दिन गणपति का विसर्जन हुआ। इस दौरान सलमान खान भी पहुंचे। बप्पा की आरती करते हुए उनसे अनजाने में एक चूक हो गई।

विज्ञापन
Salman Khan participated in aarti at his brother and actor Sohail Khan's house after Ganpati Visarjan
सलमान खान बप्पा की आरती उतारते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खान फैमिली में गणपित उत्सव खूब धूमधाम से मनाया जाता है। इस बार भी सोहेल खान ने अपने यहां गणेश चतुर्थी पर बप्पा बिठाए। बीते दिन विसर्जन के साथ गणपति को विदाई दी गई। विसर्जन पूजा में सलमान खान भी शामिल हुए। परिवार के सदस्यों के साथ उन्होंने भगवान गणेश की पूजा की, लेकिन आरती उतारते हुए उनसे गलती हो गई। छोटी बहन अर्पिता ने तुरंत उन्हें ध्यान दिया। 

विज्ञापन

Salman Khan participated in aarti at his brother and actor Sohail Khan's house after Ganpati Visarjan
सलमान खान - फोटो : एएनआई

सलमान से हो गई गलती, अर्पिता ने दिलाया ध्यान
सोहेल खान के घर आयोजित गणपति पूजा में अर्पिता अपने परिवार के साथ पहुंचीं। सलमान खान, सोहेल समेत खान फैमिली के अन्य सदस्य व कई और सेलेब्स भी थे। सलमान खान जब बप्पा की पूजा कर रहे थे इस दौरान वे आरती की थाली उल्टी दिशा में घुमा रहे थे। बहन अर्पिता का ध्यान इस तरफ गया और उन्होने तुरंत भाई को टोकते हुए सीधी दिशा में थाली घुमाने का इशारा किया। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

फैंस ने की अर्पिता की तारीफ
सलमान खान का आरती उतारते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि अर्पिता खान बड़े भाई को उनकी गलती की तरफ ध्यान दिला रही हैं। इसके बाद सलमान खान ने तुरंत भूल सुधारी और मुस्कुरा उठे। पूजा करने के बाद वे भांजी आयत के पास गए और उन्हें आरती करने का तरीका समझाने लगे। इस वीडियो पर नेटिजंस के रिएक्शंस आ रहे हैं। अर्पिता ने जिस विनम्र तरीके से सलमान खान को उनकी अनजाने में हो रही गलती की तरफ ध्यान दिलाया, उसकी तारीफ हो रही है।

विज्ञापन

Salman Khan participated in aarti at his brother and actor Sohail Khan's house after Ganpati Visarjan
यूलिया वंतूर - फोटो : एएनआई

यूलिया वंतूर भी आईं नजर
सोहेल खान के घर आयोजित गणपति उत्सव में यूलिया वंतूर भी नजर आईं। उन्होंने भी पूजा और आरती में हिस्सा लिया। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)


गणपति विसर्जन के दौरान सोहेल खान, अरहान, अर्पिता ने खूब जमकर डांस किया।


View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


पूजा के दौरान सलमान खान अभिनेता वरुण शर्मा से मजाक करते नजर आए।


View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


सोहेल खान के घर पूजा में हेलेन भी मौजूद रहीं। सलमान खान मां हेलेन से बाचतीत करते दिखे।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed