फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Salman Khan Locks Script For His Next Film With Sooraj Barjatya Begin Shoot In 2025 Report

Salman Khan: सलमान खान ने सूरज बड़जात्या के साथ स्क्रिप्ट की फाइनल, 2025 में होगी शूटिंग शुरू!

Wed, 31 Jul 2024 11:10 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 31 Jul 2024 11:10 AM IST
सार

बॉलीवुड दबंग सलमान खान और सूरज बड़जात्या की जोड़ी को फिर से एक बार बड़े पर्दे पर देखना हर एक प्रशंसक की चाहत है। उनकी जोड़ी को आइकॉनिक माना जाता है। क्योंकि जब भी वह एक साथ किसी फिल्म में काम करते हैं तो धमाल ही करते हैं। 'हम आपके हैं कौन' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में साथ काम करने के बाद दोनों ने 2015 में 'प्रेम रतन धन पायो' में साथ काम किया था। इसके बाद से ही प्रशंसक उनकी नई फिल्म का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं।

विज्ञापन
Salman Khan Locks Script For His Next Film With Sooraj Barjatya Begin Shoot In 2025 Report
सलमान खान-सूरज बड़जात्या - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan, rajshrifilms

विस्तार

इन दिनों सलमान खान अपनी आगामी फिल्म 'सिकंदर' को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। सलमान की हर एक फिल्म की रिलीज का उनके प्रशंसक भी बेसब्री से इंतजार करते हैं। तो वहीं अब निर्देशक सूरज बड़जात्या के साथ उनकी आगामी फिल्म की जानकारी से प्रशंसक बेहद खुश और उत्साहित हैं।
विज्ञापन


फिल्म की स्क्रिप्ट हुई फाइनल
पिछले काफी समय से सलमान खान और सूरज बड़जात्या की एक साथ फिल्म करने की खबरें सुर्खियों में हैं। पहले कहा जा रहा था कि इस फिल्म का नाम 'प्रेम की शादी' होगा, लेकिन अब खबर है कि ऐसा नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुासर, सलमान और सूरज ने अपनी आगामी फिल्म की स्क्रिप्ट फाइनल कर ली है, लेकिन अभी तक इसका नाम फाइनल नहीं किया गया है। इसके साथ ही फिल्म की बाकी स्टारकास्ट और सलमान के अपोजिट कौन सी अभिनेत्री लीड रोल में नजर आएंगी। इसका फैसला कुछ महीनों में तय हो जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सूरज अब 'प्रेम की शादी' नाम से कुछ नहीं बना रहे हैं। यह पूरी तरह से अलग स्क्रिप्ट होगी। यह तय है कि वह सलमान के साथ फिर से काम कर रहे हैं। पिछले नौ सालों से सूरज और सलमान एक ऐसी स्क्रिप्ट की तलाश में थे, जो उन्हें 'प्रेम रतन धन पायो' के बाद फिर से साथ ला सके। आखिरकार, उन्हें एक ऐसा आइडिया मिल ही गया जो उन्हें पसंद आया।
विज्ञापन


सलमान खान और सूरज बड़जात्या द्वारा एक साथ फिल्म की योजना बनाने की रिपोर्ट ने पहली बार मार्च 2023 में सुर्खियां बटोरीं थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सूरज बड़जात्या अगले कुछ महीनों में आगामी फिल्म की मुख्य नायिका और मुख्य कलाकारों को चुनने की प्रक्रिया शुरू करेंगे। उनकी फिल्मों में हमेशा रोमांटिक ट्रैक होते हैं, जो शादी की ओर ले जाते हैं, लेकिन इस बार पूरा संघर्ष एक विवाहित जोड़े के जीवन के इर्द-गिर्द घूमता नजर आ सकता है, जिसमें मजबूत पारिवारिक को भी दिखाया जाएगा। आखिरी बार दोनों ने 'प्रेम रतन धन पायो' में साथ काम किया था, जिसमें सोनम कपूर उनकी हीरोइन थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Kriti Sanon: कृति अपनी बहन के साथ ग्रीस में मना रही हैं छुट्टियां, अभिनेत्री ने इस पल को बताया 'गोल्डन'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed