'है जवानी तो...' की रिलीज से पहले डेविड धवन ने रखा भव्य इवेंट; सलमान खान से करण जौहर तक, सितारों ने की शिरकत
Celebs at David Dhawan Film Festival: डेविड धवन ने सिनेमा प्रेमियों को कई जबर्दस्त कॉमेडी फिल्में दी हैं। अब वे फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' लेकर आ रहे हैं। इससे पहले उनकी सिनेमाई यात्रा के सेलिब्रेशन के लिए एक भव्य आयोजन किया गया है, जहां दिग्गज सितारे पहुंचे हैं।
विस्तार
नामी निर्माता-निर्देशक डेविड धवन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म की रिलीज से पहले उनके सिनेमा का जश्न मनाने के लिए 'डेविड धवन फिल्म फेस्टिवल' आयोजित किया गया है। इसमें आज शनिवार को सलमान खान से लेकर करण जौहर तक, कई दिग्गज सिने हस्तियां शामिल हुईं।
22 मई से शुरू हुआ डेविड धवन फिल्म फेस्टिवल
डेविड धवन फिल्म फेस्टिवल का आयोजन पीवीआर आईनॉक्स की तरफ से किया जा रहा है। इसकी शुरुआत 22 मई से हुई है। इस फेस्टिवल में डेविड धवन की 'पार्टनर' से लेकर 'मुझसे शादी करोगी', 'राजा बाबू', और 'आंखें' जैसी ब्लॉकबस्टर कॉमेडी फिल्मों को फिर से बड़े परदे पर रिलीज किया गया है। इस खास फेस्टिवल के जरिए दर्शक निर्देशक की खास फिल्मों को फिर से एंजॉय कर सकते हैं।
दमदार अंदाज में सलमान खान ने की शिरकत
सितारों से सजे 'डेविड धवन फिल्म फेस्टिवल' बॉलीवुड के दबंग सलमान खान ने धांसू अंदाज में एंट्री की। वे ब्लू डैनिम और ब्लैक टीशर्ट के साथ ब्लैक जैकेट कैरी किए नजर आए। इवेंट में पहुंचकर उन्होंने डेविड धवन और वरुण धवन के साथ पैपराजी को पोज दिए। भाईजान की उपस्थिति से वरुण धवन और डेविड धवन किस कदर खुश हैं, उनके चेहरे से साफ पता चल रहा है।
सलमान खान को देख पैपराजी चिल्लाए- 'भाई लव यू'
इवेंट में पहुंचकर सलमान खान ने पैपराजी को सोलो पोज भी दिए। अपने चिर-परिचित दबंग स्टाइल में सलमान खान ने एंट्री ली। वरुण धवन और डेविड धवन से मुलाकात के बाद उन्होंने पैपराजी के सामने तस्वीरें क्लिक कराईं। भाईजान का यह अंदाज देख पैप्स बोले- 'भाई लव यू'। बता दें कि बीते दिनों सलमान खान का गुस्सा पैपराजी पर फूटा था। इसके बाद सभी पैपराजी ने सलमान से माफी मांगी थी। सलमान ने भी बड़ा दिल दिखाते हुए माफ कर दिया।
करण जौहर ने की शिरकत
फिल्म प्रोड्यूसर-डायरेक्टर करण जौहर भी डेविड धवन के फिल्म फेस्टिवल में पहुंचे। फ्लोरल प्रिंट जैकेट में वे काफी कूल लगे। इवेंट में उन्होंने वरुण धवन और डेविड धवन के साथ तस्वीरें क्लिक कराईं।
वरुण धवन और डेविड धवन ने दिए पोज
इवेंट में डेविड धवन और वरुण धवन ने भी साथ में पोज दिए। बता दें कि डेविड धवन के निर्देशन में बनी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' में वरुण धवन लीड रोल में नजर आएंगे। उनके साथ मृणाल ठाकुर और पूजा हेगडे़ भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। यह फिल्म 04 जून को रिलीज होने वाली है।
गोविंदा के बच्चों ने की शिरकत
इस इवेंट में गोविंदा के दोनों बच्चे- टीना आहूजा और यशवर्धन आहूजा भी पहुंचे। बता दें कि डेविड धवन और गोविंदा ने मिलकर कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। इनमें आंखें, राजा बाबू , कुली नंबर 1, हीरो नंबर 1, साजन चले ससुराल और बड़े मियां छोटे मियां जैसी फिल्में शामिल हैं।
अर्जुन कपूर भी पहुंचे
डेविड धवन फिल्म फेस्टिवल में अर्जुन कपूर भी हिस्सा लेने पहुंचे। ब्लैक कलर के आउटफिट में उन्होंने शिरकत की।
वाइफ नताशा दलाल के साथ पहुंचे वरुण धवन
इस फिल्म फेस्टिवल में वरुण धवन अपनी पत्नी नताशा दलाल के साथ नजर आए। ऑफ शोल्डर ब्लैक गाउन में नताशा काफी स्टाइलिश लुक में नजर आईं।
स्टनिंग लुक में पहुंचीं अंजनि धवन
वरुण धवन की भतीजी एक्ट्रेस अंजनि धवन भी डेविड धवन फिल्म फेस्टिवल में नजर आईं। बता दें कि अंजनि अनुभवी अभिनेता अनिल धवन की पोती हैं। अंजनि ने 'बिन्नी एंड फैमिली' से करियर शुरू किया था।
पूजा हेगड़े ने वरुण धवन के साथ ली इवेंट में एंट्री
अभिनेत्री पूजा हेगड़े ने भी इवेंट में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने एक्टर वरुण धवन के साथ इवेंट में एंट्री ली।
गुरमीत चौधरी और देबिना भी पहुंचे
डेविड धवन फिल्म फेस्टिवल में टीवी की चर्चित जोड़ी गुरमीत चौधरी और देबिना भी पहुंचे। कपल ने इस दौरान डेविड धवन और वरुण धवन से मुलाकात की।