Bigg Boss 20: अखाड़ा, जंग और वरदान, 'बिग बॉस 20' की थीम का खुलासा; सलमान ने बताया क्या होगा सबसे बड़ा ट्विस्ट?
Salman Khan Show Bigg Boss 20: रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' अगले महीने से शुरू होने वाला है। इस बार भी होस्ट के दौर पर कमान सलमान खान संभालेंगे। इस बार थीम थोड़ी अलग है और ट्विस्ट भी खूब हैं। जानिए
विस्तार
ड्रामा और इमोशंस से भरपूर रियलिटी शो 'बिग बॉस' अपने 20वें सीजन के साथ दस्तक देने वाला है। आज बुधवार को इसका ट्रेलर जारी हुआ है। इसमें सलमान खान शो में सामने आने वाली चुनौतियों और ट्विस्ट का जिक्र करते दिखे हैं। वे 'तथास-टू' बोलते हुए सबसे बड़े ट्विस्ट का खुलासा करते हैं। जानिए क्या है वह?
सलमान खान ने बताया ट्विस्ट, जानिए क्या?
रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' का ट्रेलर जियो हॉटस्टार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो के शुरुआत में, दर्शकों से खचाखच भरा अखाड़ा है, योद्धा दो-दो हाथ कर रहे हैं। एक योद्धा पस्त हो जाता है। तभी घोड़ा को लेकर सलमान खान अखाड़े में एंट्री लेते हैं और चारों खाने चित्त योद्धा को 'तथास-टू' बोलते हुए उठने को कहते हैं।
इसी के साथ सलमान खान खुलासा करते हैं कि इस बार गेम में हर प्रतिभागी को दो मौके मिलेंगे। शो में दो जीवनदान का वरदान दिया जाएगा।
'सेफ खेलने का नहीं कोई चांस'
शो का नया ट्विस्ट इशारा करता है कि इस बार बिग बॉस के घर में हर फैसला पहले से कहीं ज्यादा मायने रखेगा और हर कंटेस्टेंट को अपने गेम को एक नए अंदाज में खेलने की चुनौती मिलेगी। कंटेस्टेंट्स को एक अतिरिक्त मौका तो मिलेगा, लेकिन यह जीवनदान कब और कैसे काम आएगा, यह इस सीजन के सबसे बड़े रहस्यों में से एक है। यह भी साफ है कि इस बार सेफ खेलने का कोई चांस नहीं है।
'बिग बॉस 20' की शुरुआत 06 सितंबर से होगी। यह कलर्स पर प्रसारित होगा। इसके अलावा इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर भी देखा जा सकेगा।
सलमान खान ने क्या कहा?
शो की नई थीम के बारे में बात करते हुए सलमान खान ने कहा, 'बिग बॉस में हर साल गेम बदलता है। इस बार सिर्फ गेम नहीं, खेलने का तरीका भी बदलने वाला है'।
- सलमान के मुताबिक, 'जीवनदान' सुनने में जितना सीधा लगता है, उतना है नहीं। बाकी, घर के अंदर पता चल ही जाएगा'।
- गेम बदल चुका है। अब देखना यह है कि कौन अपने 'एक्स्ट्रा जीवनदान' का सबसे ज्यादा फायदा उठाता है।