{"_id":"68fdcca86e355788450d4042","slug":"salman-khan-gets-angry-on-mridul-tiwari-for-his-behaviour-in-bigg-boss-19-2025-10-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"‘आपकी वजह से घर में किसी की जान जा सकती थी’; मृदुल तिवारी की इस हरकत पर आगबबूला हुए सलमान, जमकर लगाई फटकार","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
‘आपकी वजह से घर में किसी की जान जा सकती थी’; मृदुल तिवारी की इस हरकत पर आगबबूला हुए सलमान, जमकर लगाई फटकार
Sun, 26 Oct 2025 12:55 PM IST
कामेश द्विवेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कामेश द्विवेदी
Updated Sun, 26 Oct 2025 12:55 PM IST
सार
Bigg Boss 19: शनिवार को बिग बॉस 19 के वीकएंड का वार में शो के होस्ट सलमान खान ने मृदुल तिवारी को फटकार लगाई। साथ ही उन्होंने कहा कि बिग बॉस में एक जान जा सकती थी। जानिए किस वजह से भड़के अभिनेता।
विज्ञापन
बिग बॉस 19
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हर हफ्ते शनिवार-रविवार को बिग बॉस 19 में वीकएंड का वार होता है, जिसमें शो के होस्ट सलमान खान आते हैं और प्रतियोगियों की हफ्ते भर की रिपोर्ट पेश करते हैं। शनिवार को अभिनेता ने कंटेस्टेंट को जमकर फटकार लगाई, जिसमें एक्टर सबसे ज्यादा मृदुल तिवारी पर भड़के। इसके अलावा सलमान ने मृदुल की हरकतों पर कहा कि बिग बॉस के घर में किसी की जान जा सकती थी। चलिए जानते हैं पूरी खबर।
विज्ञापन
सलमान ने मृदुल तिवारी को लगाई फटकार
सलमान खान ने वीकएंड का वार में मृदुल तिवारी से कहा, "आपने जो किया वो मजाक नहीं था। आपने पहले खुद अशनूर को छेड़ा, कि वो आपको पूल में डाले। फिर आप माइक निकालकर खुद तैयार हो गए। जब अशनूर ने ये किया तो आपने बदला लेना चाहा। मैं आपके बचकाने गेम्स के बारे में बीच में नहीं बोलता। लेकिन आपके गेम्स की वजह से ना ही सिर्फ माइक्स खराब हुए, बल्कि आपने अशनूर पर तब पानी डाला जब उनके हाथ में एक हेयर ड्रायर था।"
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें: व्यक्तित्व अधिकार मामले में चिरंजीवी को कोर्ट से राहत, बिना इजाजत आवाज, फोटो-वीडियो के उपयोग पर लगी अस्थाई रोक
विज्ञापन
बिग बॉस के घर में हो जाती मौत
सलमान खान ने आगे कहा, ‘आपको पता नहीं है कि हेयर ड्रायर में पानी चला जाता, तो क्या हो सकता था।’ यह सुनकर अभिषेक और अशनूर हंस रहे थे तो सलमान खान ने कहा, ‘यह हंसने का विषय नहीं है अभिषेक, अशनूर और मृदुल। ये मजाक नहीं, गंभीर विषय है। अगर हेयर ड्रायर में पानी चला जाता तो यहां पर बिग बॉस के घर में एक जान जा सकती थी। आप लोग जब तक इस शो में हो, तब तक मेरी जिम्मेदारी है।’
प्रतियोगियों की लगाई क्लास
सलमान ने वीकएंड का वार में कई प्रतियोगियों की क्लास लगाई। उन्होंने तान्या और नीलम की भी फटकार लगाई। इसके अलावा अशनूर और फरहाना पर भी भड़के। अब देखना होगा कि रविवार का दिन कैसा साबित होता है।