फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Salman Khan fans ran away from Delhi to meet him they found safe in Nashik

Salman Khan: सलमान खान से मिलने के लिए दिल्ली से भागे तीन लड़के, मुलाकात से पहले हो गया बड़ा गेम

Wed, 30 Jul 2025 08:07 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 30 Jul 2025 08:07 AM IST
सार

Salman Khan Minor Fans: पुलिस के मुताबिक तीनों लड़के महाराष्ट्र में वाहिद नाम के एक व्यक्ति से एक गेमिंग एप के जरिए बात कर रहे थे।

विज्ञापन
Salman Khan fans ran away from Delhi to meet him they found safe in Nashik
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सलमान खान की बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। बच्चों से लेकर बूढ़ों तक हर उम्र के लोग उन्हें पसंद करते हैं। 25 जुलाई को दिल्ली के तीन नाबालिग लड़के गायब हो गए। बताया गया कि ये तीनों लड़के सलमान खान से मिलने के लिए घर से निकले थे। अब तीनों को ढूंढ लिया गया है। तीनों सही सलामत हैं। 
विज्ञापन

दिल्ली से गायब हुए नाबालिग लड़के
पीटीआई के मुताबिक जो तीन लड़के दिल्ली से गायब हुए थे, उनकी उम्र 13, 11 और नौ साल है। तीनों लड़के दिल्ली के सदर बाजार में मौजूद एक ही स्कूल में साथ में पढ़ते हैं। तीनों बच्चे अचानक लापता हो गए थे। इसके बाद दिल्ली पुलिस और महाराष्ट्र पुलिस ने तीनों को ढूंढना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों लड़कों ने बिना बताए घर छोड़ दिया
पुलिस के मुताबिक तीनों लड़के महाराष्ट्र में वाहिद नाम के एक व्यक्ति से एक गेमिंग एप के जरिए बात कर रहे थे। वाहिद ने लड़कों से कहा कि एक बार वह सलमान खान से मिल चुका है। उसने लड़कों से वादा किया कि वह उन्हें सलमान खान से मिलवा सकता है। लड़कों ने व्यक्ति पर भरोसा करते हुए मुंबई जाने का प्लान बनाया। लड़कों ने अपने घर पर बिना बताए 25 जुलाई को अपना घर छोड़ दिया। उनके घरवाले परेशान हुए और उन्होंने पुलिस में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई। 

यह खबर भी पढ़ें: Fatima Sana Shaikh: फातिमा सना शेख ने इस अभिनेता के साथ शेयर की तस्वीरें, लिखा- 'मेरे फेवरेट को-एक्टर...'
विज्ञापन

Salman Khan fans ran away from Delhi to meet him they found safe in Nashik
सलमान खान - फोटो : पीटीआई
एक लड़के के घर से नोट मिला
शुरुआती जांच में पुलिस ने एक लड़के के घर से हाथ से लिखा हुआ एक नोट बरामद किया। नोट में लिखा हुआ था कि वह वाहिद से मिलने जालना जा रहे हैं। इसके बाद वह सलमान खान से मिलेंगे। इसके बाद उन्हें अजमेरी गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे में देखा गया। पुलिस ने अंदाजा लगाया कि लड़के ट्रेन से महाराष्ट्र गए होंगे।

लड़कों को परिवार के हवाले किया गया
जब वाहिद को पता चला कि इस मामले में पुलिस शामिल हो गई है तो उसने बच्चों को सलमान से मिलवाने का प्लान रद्द कर दिया। इसके बाद तीनों लड़के नासिक में उतर गए। फोन के जरिए पुलिस ने बच्चों को ढूंढ लिया। तीनों लड़के नासिक रेलवे स्टेशन पर सही सलामत मिले। तीनों बच्चों को कोई नुकसान नहीं हुआ है। तीनों को उनके परिवार के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed