{"_id":"6b067c13cd18bc9770068660","slug":"jennifer-barreto-won-miss-universe-2026-where-is-india-kaziah-liz-mejo-2026-11-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मिस यूनिवर्स 2026: जेनिफर बैरेटो को मिला खिताब, किस स्थान पर हैं भारत की काजिया लिज मेजो?","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
मिस यूनिवर्स 2026: जेनिफर बैरेटो को मिला खिताब, किस स्थान पर हैं भारत की काजिया लिज मेजो?
Wed, 25 Nov 2026 11:41 AM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Wed, 25 Nov 2026 11:41 AM IST
सार
- मिस यूनिवर्स 2026 की विजेता का एलान हो गया है।
- प्यूर्टो रिको की जेनिफर बैरेटो ने 75वें संस्करण का खिताब अपने नाम किया है।
- मेक्सिको की फातिमा बॉश ने उन्हें ताज पहनाया है।
विज्ञापन
जेनिफर बैरेटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मिस यूनिवर्स 2026 की विजेता का एलान हो गया है। प्यूर्टो रिको की जेनिफर बैरेटो ने 75वें संस्करण का खिताब अपने नाम किया है। मेक्सिको की फातिमा बॉश ने उन्हें ताज पहनाया है। भारत की काजिया लिज मेजो इस प्रतियोगिता में विजेता बनने से चुक गई हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
टॉप 5 में कौन शामिल?
भारत की तरफ से मिस यूनिवर्स 2026 प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करने वाली काजिया लिज मेजो ताज अपने नाम करने से चूक गईं। प्रतियोगिता में मेलिसा नुनेज फर्स्ट रनर-अप रहीं, वहीं क्लारा वेगास गोएट्ज सेकंड रनर-अप रहीं। टॉप 5 फाइनलिस्ट में फिलीपींस, न्यूजीलैंड, वेनेजुएला, डोमिनिकन रिपब्लिक और प्यूर्टो रिको की सुंदरियां थीं।
जेनिफर बैरेटो ने बनाया रिकॉर्ड
कुल 116 प्रतिभागियों के बीच, जेनिफर बैरेटो को 'मिस यूनिवर्स 2026' का ताज पहनाया गया। वह यह प्रतिष्ठित खिताब जीतने वाली पहली विवाहित महिला और मां बनीं।

कौन हैं जेनिफर बैरेटो?
जेनिफर बैरेटो का जीवन केवल इस सौंदर्य प्रतियोगिता तक ही सीमित नहीं है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि भी बहुत शानदार है। उनके पास मनोविज्ञान और सामाजिक कार्य (सोशल वर्क) में डिग्री है। वह एक 'प्रिवेंशन स्पेशलिस्ट' के रूप में काम करती हैं। जेनिफर ने अपने करियर की शुरुआत 2021 में टेक्सास के फोर्ट हुड में अमेरिकी रक्षा विभाग के साथ की थी। उन्होंने कार्ल आर. डार्नल आर्मी मेडिकल सेंटर में स्वयंसेवक (वॉलंटियर) के रूप में भी काम किया है।

क्या जेनिफर का काम?
बैरेटो का पेशेवर काम मुख्य रूप से सैन्य परिवारों को सहयोग देने, घरेलू हिंसा और बाल दुर्व्यवहार के मुद्दों को सुलझाने और समुदाय-आधारित रोकथाम रणनीतियां विकसित करने से जुड़ा है। जेनिफर ने अमेरिकी सेना के सार्जेंट यान कार्लोस बैरेटो काल्डेरोन से शादी की है, जो इसाबेला के रहने वाले हैं। 2019 में यह दंपति एक बेटी के माता-पिता बने।