फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Salman khan encouraged iulia vantur to sing a song in sikandar movie

Sikandar: सलमान खान ने ‘सिकंदर’ की इस एक्ट्रेस पर जताया भरोसा और किया प्रोत्साहित, जानें कौन है वो अभिनेत्री?

Wed, 09 Apr 2025 01:30 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Wed, 09 Apr 2025 01:30 PM IST
सार

Sikandar: हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'सिकंदर' में 'लग जा गले' गाने वाली अभिनेत्री और गायिका ने सलमान खान के बार में कुछ बातें बताईं हैं। आइए जानते हैं अभिनेत्री ने क्या किया खुलासा?

विज्ञापन
Salman khan encouraged iulia vantur to sing a song in sikandar movie
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम @beingsalmankhan

विस्तार

सलमान खान अभिनीत फिल्म 'सिकंदर' इस समय सिनेमाघरों में दर्शकों को दिखाई जा रही है। इस फिल्म में रश्मिका मंदाना, सलमान खान के लिए एक गाना गाती हैं। अब उसी गाने की गायिका ने अभिनेता के व्यवहार के बार मे कुछ खुलासा किया है। आइए जानते हैं कि अभिनेत्री ने क्या कहा। 

विज्ञापन


उन्हें खुद पर नहीं था विश्वास
'सिकंदर' फिल्म में 'लग जा गले' गाना गाने वाली गायिका का नाम है यूलिया वंतूर, जिन्होंने हाल ही में फिल्मफेयर से बात की। गायिका ने बताया कि सलमान ने उनका हौसला बढ़ाया था। बातचीत में उन्होंने कहा, ‘हर किसी के लिए भावनात्मक समर्थन बहुत जरूरी है। किसी ऐसे व्यक्ति का होना जो आपकी आवाज पर विश्वास करता हो। वह एक ऐसे व्यक्ति थे, जिन्हें मेरी आवाज और मेरी प्रतिभा पर विश्वास था। उन्होंने मुझे ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित किया, जब मुझे खुद पर संदेह था।’
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Yamini Malhotra: बिग बॉस 18 फेम यामिनी मल्होत्रा इस फिल्म से करेंगी बॉलीवुड डेब्यू, जानिए पूरी डिटेल
विज्ञापन
विज्ञापन


सलमान ने यूलिया पर जताया भरोसा
अभिनेत्री और गायिक यूलिया वंतूर ने आगे बताया कि उन्होंने अचानक हिंदी म्यूजिक गाना शुरू किया। इसके अलावा यूलिया ने कहा कि सलमान खान को उनके ऊपर भरोसा था, इसके लिए उन्होंने आभार जताया। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों का होना बहुत जरूरी है, जो आपके लिए खड़े हों। 

यह खबर भी पढ़ें: Manchu Family Dispute: मोहन बाबू के घर के बाहर धरने पर बैठे मांचू मनोज, भाई विष्णु पर लगाया कार चुराने का आरोप

एक नजर 'सिकंदर' की ओर
सलमान खान अभिनीत फिल्म 'सिकंदर' ईद पर रिलीज हुई थी। फिल्म ने पहले दिन 26 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ शुरुआत की। फिल्म ने अभी तक कुल 10 दिनों में 105.6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। ए आर मुरुगदास के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सलमान खान के अलावा रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल, सत्यराज, सुनील शेट्टी, शर्मन जोशी और प्रतीक बब्बर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed