फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Salman Khan canceled Bigg Boss 18 shoot midway after hearing the news of Baba Siddique death Reports

Salman Khan: बाबा सिद्दीकी की मौत की खबर सुनकर सलमान खान ने रद्द की शूटिंग, लीलावती अस्पताल के लिए हुए रवाना

Sun, 13 Oct 2024 12:08 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sun, 13 Oct 2024 12:08 AM IST
सार

खबरों के मुताबिक, महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी के दुखद निधन की खबर सुनने के बाद अभिनेता सलमान खान ने लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस की आज की शूटिंग बीच में ही रद्द कर दी है।

विज्ञापन
Salman Khan canceled Bigg Boss 18 shoot midway after hearing the news of Baba Siddique death Reports
सलमान खान, बाबा सिद्दीकी - फोटो : इंस्टाग्राम@bababasiddiqueofficial

विस्तार

एनसीपी के नेता बाबा सिद्दीकी का शनिवार रात को निधन हो गया। अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। बेटे के दफ्तर से निकलते समय उन पर हमला किया गया था, जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मुंबई की राजनीति के साथ बाबा सिद्दीकी का बॉलीवुड तक दबदबा था। उनकी इफ्तार पार्टी में बॉलीवुड हस्तियों का जमावड़ा लगता था। शाहरुख खान और सलमान खान के बीच दोबारा दोस्ती कराने का श्रेय भी उन्हीं को जाता है। ऐसे में खबर है कि बाबा सिद्दीकी की मौत की खबर सुनकर सलमान खान ने अपने बिग बॉस 18 की शूटिंग को बीच में ही रोक दिया है।

विज्ञापन


सलमान खान ने बीच में रोकी बिग बॉस 18 की शूटिंग
खबरों के मुताबिक, महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी के दुखद निधन की खबर सुनने के बाद अभिनेता सलमान खान ने लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस की आज की शूटिंग बीच में ही रद्द कर दी है। सिद्दीकी के साथ करीबी रिश्ता रखने वाले सलमान खान ने तुरंत शूटिंग रोक दी और कथित तौर पर सेट से मुंबई के लीलावती अस्पताल जा रहे हैं। बता दें कि सलमान खान इन दिनों अपने टीवी रिएलिटी शो बिग बॉस 18 की शूटिंग में व्यस्त हैं
विज्ञापन


लीलावती अस्पताल के लिए रवाना हुईं हस्तियां
यह खबर आज मुंबई में बाबा सिद्दीकी को गोली लगने की चौंकाने वाली घटना के बाद आई है, जिसके कारण उनकी असामयिक मृत्यु हो गई। इस घटना से फिल्म और राजनीतिक जगत सदमे में है और कई प्रमुख हस्तियों के उनके अंतिम दर्शन करने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सलमान खान के साथ था गहरा जुड़ाव
एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टियों को लेकर अक्सर चर्चा रहती थी। उनकी इफ्तार पार्टियों में बड़े-बड़े फिल्मी सितारे और हस्तियां शामिल होती थीं। इसके अलावा बाबा सिद्दीकी का सलमान खान के साथ गहरा जुड़ाव रहा था। वह समाज सेवा के कामों में सलमान खान के साथ नजर आते थे। 
खबरों के मुताबिक, महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी के दुखद निधन की खबर सुनने के बाद अभिनेता सलमान खान ने लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस की आज की शूटिंग बीच में ही रद्द कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed