फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   salim merchant posted photo of kamakhya devi guwahati users trolled singer

सलीम मर्चेंट: गुवाहाटी के कामाख्या दरबार में पहुंचे सिंगर, सोशल मीडिया पर पोस्ट की तस्वीर, यूजर्स कर रहे ट्रोल

Sat, 19 Sep 2026 12:34 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Sat, 19 Sep 2026 12:34 PM IST
सार

Salim Merchant Trolled: सिंगर सलीम मर्चेंट हाल ही में मां कामाख्या मंदिर के दर्शन करने गुवाहाटी पहुंचे। उन्होंने अपने इस भक्तिमय अनुभव की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की। इसके बाद से ही यूजर्स उन्हें ट्रोल करने में लगे हुए हैं। जानिए क्या है वजह?

विज्ञापन
salim merchant posted photo of kamakhya devi guwahati users trolled singer
कामाख्या मंदिर में सलीम मर्चेंट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

म्यूजिक कंपोजर और सिंगर सलीम मर्चेंट हाल में गुवाहाटी के मां कामाख्या मंदिर दर्शन करने पहुंचे। इस हिंदू धर्मस्थल की यात्रा की तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा कीं। मगर कुछ फैंस ने सलीम को ये तस्वीरें साझा करने के लिए ट्रोल कर दिया। 

विज्ञापन


सलीम ने पोस्ट में क्या लिखा? 
सलीम ने अपने इंस्टाग्राम पर मां कामाख्या मंदिर की कुछ तस्वीरें साझा कीं। तस्वीर में वह किसी दोस्त के साथ मां कामाख्या मंदिर के सामने हाथ जोड़े खड़े होकर सेल्फी ले रहे हैं। दोनों के माथे पर तिलक लगा हुआ है और इसके साथ उन्होंने माता के मंदिर से मिलने वाली प्रसाद रूपी चुनरी को गले में लपेटा हुआ है।
विज्ञापन

इस पोस्ट पर कैप्शन देते हुए लिखा, ‘शक्ति के चरणों में। ऊं ऐं ह्रीं क्लीं कामाख्यै नमः ॥’ अपनी इस पोस्ट के जरिए सलीम ने माता के प्रति अपनी भक्ति व्यक्त की।

विज्ञापन
विज्ञापन

salim merchant posted photo of kamakhya devi guwahati users trolled singer
कामाख्या मंदिर में सलीम मर्चेंट - फोटो : इंस्टाग्राम- @salimmerchant

कैसी रही यूजर्स की प्रतिक्रिया?
कुछ सोशल मीडिया यूजर्स को सलीम का मंदिर जाना और वहां से इस तरह की तस्वीर पोस्ट करना रास नहीं आया। उन्होंने इसके लिए सलीम को ट्रोल करना शुरू कर दिया। जहां एक यूजर ने लिखा, 'अल्लाह मुझे इतना भी दौलत सोहरत ना दे कि मैं आपको भूल जाऊं।' वहीं, दूसरी तरफ कई यूजर्स ने सलीम का सपोर्ट भी किया और बाकी यूजर्स ने नफरत ना फैलाने की अपील की।





salim merchant posted photo of kamakhya devi guwahati users trolled singer
कामाख्या मंदिर में सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

आए दिन सारा भी होतींं है ट्रोल

  • इससे पहले साल 2025 में बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान भी असम के गुवाहाटी स्थति कामख्या मंदिर, माता के दर्शन के लिए पहुंची थीं। 
  • एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की थीं, जिसके बाद उन्होंने भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। 
  • यूजर्स ने उनका हिंदू धर्म का न होते हुए भी उनके मंदिर जाने पर जाने का कड़ा विरोध किया था। 
  • हालांकि, इन सबका सारा पर कोई असर नहीं पड़ा। वह कई बार हिंदू धर्मिक जगहों पर जाती हुई देखी जाती हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Salim Merchant (@salimmerchant)


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed