Saiyaara Worldwide Box Office: देश ही नहीं, विदेशों में भी बजा 'सैयारा' का डंका, 400 करोड़ क्लब में हुई एंट्री
Saiyaara Movie Box Office: फिल्म 'सैयारा' की ताबड़तोड़ कमाई जारी है। वीकएंड पर शानदार कमाई का रिकॉर्ड बनाने के बाद अब यह फिल्म वीकडेज में भी कमाल कर रही है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में यह फिल्म 400 करोड़ी बन चुकी है।
विस्तार
फिल्म 'सैयारा' 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। पहले दिन से ही यह फिल्म रिकॉर्ड बना रही है। शानदार ओपनिंग लेने के बाद 'सैयारा' भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर चुकी है और जल्द ही 300 करोड़ी क्लब में एंट्री ले सकती है। इस फिल्म का जादू सिर्फ देश में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। वर्ल्डवाइड कमाई में इसने 400 करोड़ रुपये की दहलीज छू ली है।
गेम चेंजर फिल्म साबित हुई 'सैयारा'
ट्रेड विश्लेषक तरण आदर्श ने आज मंगलवार को एक्स अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसके मुताबिक 'सैयारा' वर्ल्डवाइड 400 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है। उन्होंने लिखा है, 'फिल्म 'सैयारा' ने दुनिया भर में 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। सही मायने में यह एक गेम-चेंजर फिल्म साबित हुई है, दुनियाभर में अपने शानदार कलेक्शन से सबको हैरान कर दिया है'।
Mahesh Bhatt: महेश भट्ट ने 'तन्वी द ग्रेट' के लिए थपथपाई अनुपम खेर की पीठ, 'सैयारा' पर कर डाली ये टिप्पणी
दुनियाभर में 400 करोड़ रुपये का किया कलेक्शन
फिल्म 'सैयारा' का निर्देशन मोहित सूरी ने किया है। इसमें अहान पांडे और अनीत पड्डा लीड रोल में हैं और दोनों की ही यह डेब्यू फिल्म है। फिल्म सैयारा का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ग्रॉस कलेक्शन करीब 318 करोड़ रुपये है। वहीं, नेट कलेक्शन करीब 260.25 करोड़ रुपये है। वहीं, ओवरसीज यह फिल्म 86 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है। इस तरह इसका वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कारोबार 404 करोड़ रुपये हो गया है।
'SAIYAARA' CROSSES ₹ 400 CR *GBOC* WORLDWIDE... Who would've thought #Saiyaara would breach the ₹ 400 cr mark [Gross BOC] even before its release?... A true game-changer, the film has taken the industry by surprise with its phenomenal performance across the globe.
— taran adarsh (@taran_adarsh) July 29, 2025
Gross BOC...… pic.twitter.com/y3uD9aibUl
दूसरे वीकएंड पर जुटाया इतना कलेक्शन
फिल्म 'सैयारा' ने दूसरे वीकएंड पर भी शानदार कमाई की। दूसरे सप्ताहांत के कारोबार के मामले में इसने दंगल', 'पठान', 'संजू', 'बजरंगी भाईजान' और 'केजीएफ 2' को पीछे छोड़ दिया। 'सैयारा' ने दूसरे वीकएंड पर कुल 75.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन जुटाया। बता दें कि यह एक म्यूजिकल रोमांटिक लव स्टोरी फिल्म है।