फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Saiyaara Star Aneet Padda Recalls When She Landing On Scam Websites For Audition Send Profile To Productions

Aneet Padda: ऑडिशन के लिए स्कैम वेबसाइटों का शिकार हो चुकीं अनीत, कई प्रोडक्शन हाउस में मांगा था काम

Mon, 06 Oct 2025 12:40 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Mon, 06 Oct 2025 12:40 PM IST
सार

Aneet Padda On Audition: ‘सैयारा’ की सफलता से राइजिंग स्टार बनीं अनीत पड्डा ने अपने संघर्ष के दिनों को याद किया। उन्होंने बताया जब वो स्कैम वेबसाइट्स का शिकार हो गई थीं।

विज्ञापन
Saiyaara Star Aneet Padda Recalls When She Landing On Scam Websites For Audition Send Profile To Productions
अनीत पड्डा - फोटो : इंस्टाग्राम-@aneetpadda_

विस्तार

नई नवेली अभिनेत्री अनीत पड्डा ‘सैयारा’ की सफलता के बाद काफी चर्चाओं में हैं। हालांकि, अभी तक अनीत के अगले प्रोजेक्ट को लेकर अभी कुछ फाइनल नहीं है, लेकिन फैंस उन्हें अब जल्द ही किसी और फिल्म में देखना चाहते हैं। अब अनीत ने उस वक्त को भी याद किया जब वो काम की तलाश में थीं और ऑडिशन के लिए 'स्कैम' वेबसाइटों पर तक पहुंच गई थीं।

विज्ञापन

एक्ट्रेस ने अपने संघर्ष के दिनों को किया याद
कॉस्मोपॉलिटन इंडिया से बातचीत के दौरान अनीत ने याद किया जब उन्होंने अभिनय के ऑडिशन के लिए ऑनलाइन खोज शुरू की थी। ऐसा करने के लिए वो 'स्कैम' वेबसाइटों पर पहुंच गई। उन्होंने लॉकडाउन के दौरान कुछ अच्छा काम पाने की कोशिश में विभिन्न प्रोडक्शन हाउस को 50 से 70 कोल्ड मेल भेजे। एक्ट्रेस ने बताया कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के लगभग हर प्रोडक्शन हाउस के पास एक ऑडिशन टेप, एक बायोडाटा और स्नैपचैट फिल्टर तस्वीरें होती हैं। ऐसा करने के बाद मुझे जल्द ही यह एहसास हो गया कि कास्टिंग एजेंसियां अभिनेताओं की ओर से काम के अवसरों पर बातचीत करती हैं।

विज्ञापन

दर्शकों ने समझी ‘सैयारा’ की असली फीलिंग
अनीत ने आगे ‘सैयारा’ की सफलता और इसका हिस्सा बनने के सफर के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि इस फिल्म ने सिर्फ बिजनेस के लिहाज से ही अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। एक फिल्म बनाने के लिए एक पूरे समुदाय की जरूरत होती है, चाहे वह क्रू हो, या हम कलाकार, निर्देशन सेट पर सभी ने कड़ी मेहनत की। शायद बस यही वजह थी कि दर्शक फिल्म की असली भावना को समझ पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ेंः Aneet Padda: 'सैयारा' फेम अनीत पड्डा ने देखी फिल्म 'होमबाउंड', ईशान-जान्हवी को लेकर कही यह बात

अनीत के अगले प्रोजेक्ट का है इंतजार
वर्कफ्रंट की बात करें तो फिलहाल अनीत पड्डा के किसी फिल्म का हिस्सा होने की आधिकारिक खबरें नहीं आई हैं। हालांकि, बीच में ऐसी खबरें आई थीं कि अनीत ने मैडॉक फिल्म्स की 'शक्ति शालिनी' में कियारा आडवाणी की जगह ली है। हालांकि, बाद में निर्माताओं ने एक आधिकारिक बयान जारी कर इन अटकलों पर विराम लगा दिया। इसके अलावा कोर्ट रूम ड्रामा ‘न्याय’ में भी अनीत के होने की बाद कही जा रही है। लेकिन अभी इसके बारे में भी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed