फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Saif Ali Khan Hotel Brawl Case: Court warns of issuing non bailable warrant against witness Malaika Arora

Saif Ali Khan Hotel Brawl Case: कोर्ट में पेश न होने पर मलाइका को दी गई चेतावनी, जारी होगा गैर-जमानती वारंट

Wed, 30 Apr 2025 08:16 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 30 Apr 2025 08:16 PM IST
सार

Malaika Arora: मुंबई की एक अदालत ने अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा को चेतावनी जारी की है। सैफ अली खान से जुड़े एक होटल विवाद मामले में मलाइका के गवाह के रूप में कोर्ट पेश नहीं होने पर कोर्ट ने नाराजगी जताई है। 

विज्ञापन
Saif Ali Khan Hotel Brawl Case: Court warns of issuing non bailable warrant against witness Malaika Arora
मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साल 2012 के सैफ अली खान से जुड़े एक होटल विवाद मामले में अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा गवाह के तौर पर कोर्ट में पेशी को कथित तौर पर नजरअंदाज कर रही हैं। इसे लेकर मुंबई की एक अदालत अभिनेत्री के प्रति नाराजगी जताई है। साथ ही चेतावनी जारी की है कि अगर वे जानबूझकर कानूनी कार्यवाही से बच रही हैं तो उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया जाएगा।

विज्ञापन

कोर्ट ने जताई नाराजगी, कहा- 'इरादतन बच रहीं'
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, 'मुंबई की एक अदालत ने इस बात को संज्ञान में लेते हुए कि अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अपने सह-कलाकार सैफ अली खान से जुड़े साल 2012 के होटल विवाद मामले में गवाह के रूप में पेश न होकर जानबूझकर कानूनी कार्यवाही से बच रही हैं, उन्हें आखिरी मौका दिया है। साथ ही अदालत ने अभिनत्री को गैर-जमानती वारंट जारी करने की चेतावनी दी है।

यह खबर भी पढ़ें:
Aankhon ki Gustaakhiyan: दर्शक इस दिन देख पाएंगे विक्रांत-शनाया की ‘आंखों की गुस्ताखियां’, नोट कर लीजिए तारीख

विज्ञापन
विज्ञापन

विवाद के वक्त मलाइका भी थीं मौजूद
अदालत ने इस बात पर नाराजगी जताई है कि मलाइका अरोड़ा अपने खिलाफ जमानती वारंट जारी होने के कुछ दिन बाद भी 29 अप्रैल को कोर्ट में पेश नहीं हुईं। अदालत ने कहा कि मलाइका अरोड़ा को अपने खिलाफ जारी समन की जानकारी होने के बावजूद वह जानबूझकर अदालती कार्यवाही से बच रही हैं। दरअसल, 22 फरवरी 2012 को एक फाइव स्टार होटल में सैफ अली खान के साथ कथित तौर पर हुए विवाद की घटना के दौरान मलाइका अरोड़ा भी वहां मौजूद थीं।

यह खबर भी पढ़ें
32 Years Of Damini: 'दामिनी' की 32वीं सालगिरह पर सनी देओल ने जताई खुशी, लिखा- 'आज भी लाखों दिलों में गूंजती है

विज्ञापन

29 अप्रैल को होना था कोर्ट में पेश
अदालत ने पहले ही अभिनेत्री के खिलाफ जमानती वारंट जारी कर दिया था और उन्हें 29 अप्रैल को अदालत में पेश होने का निर्देश दिया था। मगर, जब अरोड़ा अदालत में पेश नहीं हुईं तो मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के एस झंवर ने मंगलवार को कहा कि मलाइका अरोड़ा का प्रतिनिधित्व करने वाला एक वकील अदालत में मौजूद हैं। अदालत ने कहा, 'जानकारी के बावजूद मलाइका जानबूझकर अदालती कार्यवाही से बचने की कोशिश कर रही हैं'। बता दें कि मुंबई की एस्प्लेनेड कोर्ट के चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के एस झंवर इस केस में गवाहों के बयान दर्ज कर रहे हैं। 

Saif Ali Khan Hotel Brawl Case: Court warns of issuing non bailable warrant against witness Malaika Arora
मलाइका अरोड़ा, सैफ अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम

09 जुलाई को होगी अगली सुनवाई
अभिनेत्री को आखिरी मौका देते हुए अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 9 जुलाई के लिए निर्धारित की है। साथ ही कहा है कि यदि मलाइका अरोड़ा उस दिन उपस्थित नहीं होते हैं तो गैर-जमानती वारंट जारी किया जाएगा। बता दें कि सैफ अली खान से जुड़ी यह घटना 22 फरवरी 2012 की है। सैफ अली खान अपनी पत्नी करीना कपूर, करिश्मा कपूर, मलाइका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा और कुछ दोस्तों के साथ मुंबई के एक फाइव-स्टार होटल में डिनर के लिए गए थे। उसी दौरान एनआरआई बिजनेसमैन इकबाल मीर शर्मा ने सैफ और उनके ग्रुप की तेज आवाज और हंगामे पर आपत्ति जताई। पुलिस के मुताबिक इसके बाद सैफ ने इकबाल मीर शर्मा को धमकी दी और उनकी नाक पर मुक्का मार दिया, जिससे उनकी नाक टूट गई। इकबाल ने ये भी आरोप लगाया कि सैफ और उनके दोस्तों ने उनके ससुर रमन पटेल को भी पीटा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed