Saif Ali Khan Attack Case: सैफ से मिलने अस्पताल पहुंचे संजू बाबा, जाना दोस्त का हाल
Saif Ali Khan Attack Case: अभिनेता सैफ अली खान पर जानलेवा हमला होने के कुछ दिनों बाद उनसे मिलने अस्पताल में संजय दत्त पहुंचे। अभिनेता ने लीलावती अस्पताल पहुंचकर एक्टर के स्वास्थ्य की जानकारी ली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सैफ से मिले संजू बाबा
अस्पताल पहुंचकर संजय दत्त ने सैफ अली खान से मुलाकात की और उनका हाल-चाल जाना। सैफ अली और संजय दत्त ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। दोनों को अक्सर कई बार साथ देखा जाता है। फिलहाल सैफ अपनी चोटों से उबर रहे हैं। लीलावती अस्पताल के डॉ. नितिन डांगे ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि अभिनेता को एक और दिन निगरानी में रखा जाएगा और उन्हें छुट्टी देने का फैसला अगले एक से दो दिनों में किया जाएगा।
इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें: Saif Ali Khan: हमले के बाद बिल्डिंग के गार्डन में छिपा रहा सैफ अली खान का हमलावर, पुलिस ने किए कई खुलासे
#WATCH | #SaifAliKhan attack case | Actor Sanjay Dutt arrives at Lilavati Hospital in Mumbai.
Saif Ali Khan is admitted here following an attack on him. pic.twitter.com/sZGgnl25hB— ANI (@ANI) January 20, 2025
पैपराजी पर भड़कीं करीना
वहीं, दूसरी ओर सोमवार को अभिनेत्री करीना कपूर ने पैपराजी को उनके बांद्रा स्थित घर का वीडियो शूट करने के लिए चेतावनी दी। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "अब इसे बंद करो, दया रखो... भगवान के लिए हमें अकेला छोड़ दो।" हालांकि, कुछ ही मिनटों में उन्होंने यह पोस्ट हटा ली।
इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें: Saif Ali Khan: टीवी पर अपनी फोटो देख घबराया सैफ अली खान पर हमला करने वाला आरोपी, बचने के लिए बनाई ये योजना
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
सैफ अली खान पर उनके मुंबई के बांद्रा स्थित घर पर जानलेवा हमला हुआ। हमलावर ने सैफ पर चाकुओं से कई वार किए। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उसकी पहचान मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद के रूप में हुई। कथित तौर पर आरोपी शहजाद चोरी करने के इरादे से एक्टर के घर में दाखिल हुआ था। हमलावर की बहस सबसे पहले घर में आया से हुई। इसके बाद शोर सुनकर सैफ अली खान वहां पहुंचे और हमलावर ने अभिनेता पर चाकू से वार कर दिया।