Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sai Pallavi Expressed She Has Heard Criticism People Have Expressed after Watching Her Sita Ramayana

साई पल्लवी: सीता के किरदार को लेकर हुई बहस पर अभिनेत्री ने दिया जवाब, खुद को मजबूत करने की कही बात

Sat, 28 Nov 2026 01:18 PM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Sat, 28 Nov 2026 01:18 PM IST
सार

  • 'रामायण' में साई पल्लवी के साथ रणबीर कपूर, यश नजर आए हैं।
  • फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है।
  • फिल्म भारत में 1000 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी है और दुनियाभर में यह फिल्म 1800 कमाने के करीब है।

विज्ञापन
Sai Pallavi Expressed She Has Heard Criticism People Have Expressed after Watching Her Sita Ramayana
रामायण - फोटो : यूट्यूब

विस्तार

नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में साई पल्लवी ने सीता का किरदार निभाया है और इन दिनों वह अपने रोल को लेकर लगातार चर्चा में हैं। फिल्म में उनकी कास्टिंग से लेकर सीता के लुक और कुछ दृश्यों तक, सोशल मीडिया पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिली हैं।
विज्ञापन


कुछ लोगों ने उनके लुक पर सवाल उठाए, तो कुछ ने फिल्म में सीता के चित्रण को लेकर आपत्ति जताई। अब साई पल्लवी ने इन आलोचनाओं पर अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर लोगों की राय से अगर किसी का मन बहुत प्रभावित होता है, तो उसे खुद के भीतर मजबूती लाने की जरूरत है।
विज्ञापन
Trending Videos

Sai Pallavi Expressed She Has Heard Criticism People Have Expressed after Watching Her Sita Ramayana
साई पल्लवी - फोटो : यूट्यूब
क्या बोलीं साई पल्लवी?
एक शो में बात करते हुए साई पल्लवी ने माना कि उन्होंने सीता के किरदार को लेकर सोशल मीडिया पर हो रही टिप्पणियां देखी हैं। उन्होंने कहा, 'मैं सोशल मीडिया पर हो रही बातों से अनजान नहीं हूं। लोग कह रहे हैं कि सीता मां कितनी सुंदर होनी चाहिए और ऐसी कई बातें, लेकिन अगर ये बातें आपके भीतर तक हिला देती हैं, तो मुझे लगता है कि कमी वहीं है और आपको खुद को और मजबूत बनाने की जरूरत है।'

साई ने आगे कहा कि वह खुद को जितना संभव हो, उतना सुरक्षित और आत्मविश्वासी महसूस करती हैं। उनके मुताबिक, लोगों की राय उनकी राय है। अगर किसी के भीतर असुरक्षा की भावना है, तो उसे खुद को मजबूत बनाना चाहिए, ताकि वह दुनिया का सामना कर सके या फिर ऐसी बातों को नजरअंदाज कर सके।
विज्ञापन

Sai Pallavi Expressed She Has Heard Criticism People Have Expressed after Watching Her Sita Ramayana
साई पल्लवी - फोटो : इंस्टाग्राम@ saipallavi.senthamarai
पहले भी उठ चुके हैं सीता के लुक पर सवाल
साई पल्लवी को सीता के रोल में कास्ट किए जाने के बाद रामानंद सागर की 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने साई पल्लवी की अभिनय क्षमता की तारीफ की थी, लेकिन किरदार के लुक को लेकर सवाल उठाए थे। वैरायटी से बात करते हुए दीपिका ने कहा था कि सीता के पारंपरिक वर्णन से अभिनेत्री का लुक मेल खाना चाहिए। उन्होंने खास तौर पर सीता के घुंघराले बालों को लेकर कहा था कि रामायण में ऐसा वर्णन कहीं नहीं मिलता।

फिल्म रिलीज होने के बाद अभिनेता मुकेश खन्ना ने भी कुछ सीन पर आपत्ति जताई थी। उन्होंने फिल्म में सीता को राक्षसों से लड़ते, हथियार उठाते और युद्ध करते दिखाए जाने पर सवाल उठाए। उनका कहना था कि वाल्मीकि रामायण में सीता को कहीं योद्धा के रूप में नहीं दिखाया गया है।

हाल ही में अभिनेत्री तनीषा मुखर्जी ने भी साई पल्लवी को सीता के किरदार के लिए पूरी तरह गलत कास्टिंग बताया। काजोल की बहन तनीषा ने फिल्म देखने के बाद एक्स पर लिखा कि वह साई पल्लवी को एक अच्छी अभिनेत्री मानती हैं, लेकिन सीता के रूप में उन्हें वह बिल्कुल सही नहीं लगीं। उनके मुताबिक, इस कास्टिंग से वह किरदार की कल्पना से जुड़ नहीं पाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed