Rupali Ganguly: बांग्लादेश में फिल्ममेकर सत्यजीत रे का पैतृक निवास गिराने पर भड़कीं रुपाली, बोलीं- यह शर्मनाक
Rupali Ganguly Reacts On Satyajit Ray Case: हाल ही में सिनेमा जगत के मशहूर फिल्म निर्माता सत्यजीत रे के बांग्लादेश स्थित पैतृक निवास को गिराए जाने पर टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने निंदा की है।
विस्तार
‘अनुपमा’ फेम टेलीविजन अभिनेत्री रुपाली गांगुली ने बांग्लादेश के मैमनसिंह में स्थित महान फिल्म निर्माता सत्यजीत रे के पैतृक घर को तोड़े जाने पर कड़ी निंदा की है। इसके साथ ही उन्होंने अपना क्रोध प्रकट करते हुए सोशल मीडिया पर संदेश लिखा है। चलिए जानते हैं अभिनेत्री की प्रतिक्रिया।
रुपाली गांगुली का फूटा गुस्सा
टीवी की दुनिया की मशहूर अभिनेत्री रुपाली गांगुली ने बांग्लादेश स्तिथ महान फिल्ममेकर सत्यजीत रे के पैतृक आवास को तोड़ने पर आपत्ति जताई है। एक्ट्रेस ने अपने एक्स अकाउंट पर ट्वीट किया कि यह कृत्य शर्मनाक और क्षमा करने योग्य नहीं। बांग्लादेश ने भारत रत्न सत्यजीत रे के पैतृक निवास को ध्वस्त कर दिया। यह सिर्फ तोड़फोड़ नहीं थी, बल्कि यह एक संदेश था। उन्होंने कहा कि वो कला से डरते हैं और विरासत मिटा देना चाहते हैं।
Disgusting and unforgivable!
Under the so-called "moral leadership" of Muhammad Yunus, Bangladesh has demolished the ancestral home of Bharat Ratna Satyajit Ray in Bangladesh.विज्ञापन विज्ञापन
This wasn’t just a demolition! it was a message: They fear art. They erase legacy. They glorify… pic.twitter.com/pNowQyx6zW— Rupali Ganguly (@TheRupali) July 16, 2025
यह खबर भी पढ़ें: Salman Khan: भरी महफिल में आखिर किसे देख सलमान ने रोक दी गाड़ी, बुलेटप्रूफ कार से उतरे भाईजान; वीडियो वायरल
क्या है पूरा मामला?
आपको बताते चलें कि सिनेमाई दुनिया के महान फिल्ममेकर रहे सत्यजीत रे का पैतृक निवास बांग्लादेश के मैमनसिंह में स्थित था, जहां उनके दादा उपेंद्र किशोर रे चौधरी रहते थे। उपेंद्र किशोर रे चौधरी बंगाल साहित्य का बड़ा नाम हैं। जीर्ण अवस्था में होने के कारण इस आवास को गिरा दिया गया था। हालांकि, अब भारत के विदेश मंत्रालय द्वारा आपत्ति जताने और सुझाव देने पर बांग्लादेश के अधिकारियों ने सुरक्षा जोखिमों का हवाला देते हुए कहा है कि जर्जर घर की जगह एक नया निर्माण होगा, जो सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र बनेगा।
रुपाली गांगुली के बारे में
रुपाली गांगुली को टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ से काफी पहचान मिली। आज दर्शक उन्हें असल नाम की बजाय अनुपमा से ही जानते हैं। साथ ही आपको बताते चलें कि यह शो टीआरपी चार्ट में भी टॉप पर बना रहता है। हालिया टीआरपी लिस्ट में भी अनुपमा ने टॉप पर ही जगह बनाई।