Salman Khan: भरी महफिल में आखिर किसे देख सलमान ने रोक दी गाड़ी, बुलेटप्रूफ कार से उतरे भाईजान; वीडियो वायरल
Salman Khan Viral Video: हाल ही में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सलमान खान ने कुछ ऐसा किया, जो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। आइए देखें वायरल वीडियो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सलमान खान नजर आ रहे हैं। भाईजान अपनी ब्लैक कलर की बुलेटप्रूफ गाड़ी से जाते हुए अचानक रुक जाते हैं। आइए जानते हैं कि आखिर किसके लिए अभिनेता ने अचानक रोक दी गाड़ी। साथ ही उनका रिएक्शन भी वायरल हो रहा है। चलिए जानते हैं पूरी खबर।
क्या है वायरल वीडियो?
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें भीड़ के बीच बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान नजर आ रहे हैं। अभिनेता ब्लैक कलर की टीशर्ट पहने दिख रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्टर अपनी ब्लैक कलर की बुलेटप्रूफ गाड़ी से अचानक उतरते हैं, वो भी अपने प्यारे से नन्हें फैंस से मिलने के लिए। गाड़ी से उतरकर सलमान खान बच्ची को प्यार करते हैं उसकी बात को सुनकर मुस्कुरा देते हैं। भाईजान का ये रिएक्शन नेटिजंस काफी पसंद कर रहे हैं।
View this post on Instagram
A post shared by Instant Bollywood Videos (@instantbollywoodvideos)
नेटिजंस की आ रही प्रतिक्रियाएं
वीडियो वायरल होते ही नेटिजंस की प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं। एक यूजर ने लिखा कि सलमान खान का बच्चों के साथ बहुत ही प्यार रिश्ता है। दूसरे यूजर ने कहा कि इस प्यारे वीडियो के लिए उनके पास शब्द नहीं है। वहीं एक और यूजर ने लिखा कि सलमान खान सबसे बेस्ट हैं। इसके अलावा एक अन्य यूजर ने कमेंट किया कि उन्हें भी भाईजान के साथ सेल्फी लेनी हैं।
यह खबर भी पढ़ें: Manushi Chhillar: ‘मालिक’ को मिले रिस्पॉन्स से खुश मानुषी, बोलीं- ऑडियंस ने बजाईं तालियां, पर क्रिटिक्स ने…
सलमान खान का वर्कफ्रंट
सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें उन्हें आखिरी बार 'सिकंदर' फिल्म में देखा गया था, जो बॉक्स ऑफिस पर कमाल करने में असफल रही थी। वहीं अभिनेता की आगामी फिल्मों की बात करें, तो वो 'बैटल ऑफ गलवां' में नजर आएंगे। इसका फर्स्ट लुक हाल ही में रिलीज हुआ। फिल्म का निर्देशन अपूर्व लखिया कर रहे हैं। इस फिल्म में चित्रांगदा सिंह भी नजर आएंगी।