क्या दूसरी बार प्रेग्नेंट हुईं रुबीना दिलैक, वीडियो ने मचाई हलचल; क्या है पूरा मामला?
Rubina Dilaik Viral Video: अपने एक वीडियो से रुबीना दिलैक ने हलचल मचा दी है। अभिनेत्री के फैंस जानना चाहते हैं कि आखिर सच्चाई क्या है?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बुधवार को रुबीना दिलैक ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें उन्होंने साड़ी पहनी है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह कैमरे की तरफ मुड़ती हैं और कहती हैं कि 'मैं प्रेग्नेंट हूं।' इसके बाद अचानक वीडियो खत्म हो जाता है। इस बारे में रुबीना दिलैक ने कोई जानकारी नहीं दी है। उन्होंने अपने पति अभिनव को भी नहीं टैग किया है।
रुबीना दिलैक के इस वीडियो ने यूजर्स को कंफ्यूजन में डाल दिया है। कई लोगों को मानना है कि रुबीना दिलैक वाकई प्रेग्नेंट हैं। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि यह प्रमोशनल वीडियो है। क्योंकि कई बार सेलेब्स शादी और प्रेग्नेंसी जैसे शब्दों का इस्तेमाल शो या ब्रांड प्रमोशन के लिए इस्तेमाल करते हैं। अब अभिनेत्री के फैंस को इंतजार है कि इस मामले पर रुबीना दिलैक ही पूरी जानकारी दें।
शादी की 16वीं सालगिरह पर अदनान सामी ने पत्नी पर बरसाया प्यार, तस्वीरें शेयर कर लिखी दिल की बात
ख्याल रहे कि रुबीना दिलैक ने जून 2018 में अभिनव से शादी की थी। सितंबर 2023 में रुबीना दिलैक ने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। दिसंबर 2023 में वह जुड़वा बेटियों की मां बनी थीं। उनकी बेटियों के नाम जीवा और एधा हैं।