{"_id":"697ae6dadadd5895b80f030f","slug":"adnan-sami-shares-photos-with-wife-and-daughter-writes-note-at-16-marriage-anniversary-2026-01-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शादी की 16वीं सालगिरह पर अदनान सामी ने पत्नी पर बरसाया प्यार, तस्वीरें शेयर कर लिखी दिल की बात","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
शादी की 16वीं सालगिरह पर अदनान सामी ने पत्नी पर बरसाया प्यार, तस्वीरें शेयर कर लिखी दिल की बात
Thu, 29 Jan 2026 10:19 AM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Thu, 29 Jan 2026 10:19 AM IST
सार
Adnan Sami Marriage Anniversary: सिंगर अदनान सामी ने अपनी तीसरी शादी की 16वीं सालगिरह पर अपनी पत्नी और बेटी की तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने दोनों को लेकर एक बेहतरीन पोस्ट लिखी है।
विज्ञापन
अदनान सामी, मदीना सामी, रोया सामी
- फोटो : इंस्टाग्राम @adnansamiworld
विस्तार
सिंगर अदनान सामी की आज शादी की सालगिरह है। इस मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी और बेटी के साथ कई बेहतरीन तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ उन्होंने एक प्यारा नोट लिखा है। उनके मुताबिक आज उनकी शादी को 16 साल पूरे हो गए हैं। आइए जानते हैं उनकी पोस्ट में क्या है?
सालगिरह पर अदनान ने क्या लिखा?
इंस्टाग्राम पर अदनान सामी ने अपनी पत्नी रोया सामी खान और बेटी मदीना की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा '16 साल पहले मेरी खूबसूरत रोया ने मुझसे 'हां' कहा था। तभी से मेरी जिंदगी को आकार मिला। जिंदगी को असली मतलब मिला। मेरी प्यारी रोया, तुम मेरे हर कदम के पीछे मेरी खामोश ताकत रही हो। हर मुश्किल में मेरा सुकून।'

View this post on Instagram
विज्ञापन
बेटी को लेकर लिखी खास बात
उन्होंने आगे लिखा 'तुम उस सबसे कीमती तोहफे की मां हो जो भगवान ने हमें दिया। हमारी बेटी मदीना सामी खान। तुम्हें उसे प्यार करते देखकर मुझे प्यार का एक नया मतलब समझ आया है। मेरी जिंदगी सच में तुम दोनों के इर्द-गिर्द घूमती है। मैं जो भी सपना देखता हूं, जो भी उम्मीद रखता हूं, जो भी दुआ मांगता हूं, उसमें तुम दोनों का नाम लिखा होता है। तुम और मदीना मेरी पूरी दुनिया हो। मेरा दिल इसके चारों तरफ घूमता है।'

रोया सामी, अदनान सामी,
- फोटो : इंस्टाग्राम @adnansamiworld
पत्नी को बताया तोहफा
'मैं भगवान का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मुझे इतनी खूबसूरत पत्नी, इतना अच्छा दोस्त और हमारी बेटी के लिए इतनी शानदार मां दी। रोया भगवान का दिया हुआ चमत्कार हो। इसके लिए मैं हमेशा शुक्रगुजार रहूंगा। शादी की 16वीं सालगिरह मुबारक हो, मेरे प्यार। मेरी जिंदगी को ऐसे प्यार से भरने के लिए धन्यवाद।'

'फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं की एक्सपायरी डेट होती है', 'बॉर्डर 2' एक्ट्रेस मोना सिंह ने क्यों कही ऐसी बात?
कब हुई थी अदनान सामी की शादी?
आपको बता दें कि अदनान सामी ने 29 जनवरी 2010 को रोया अदनान सामी से शादी की थी। उन्होंने अपनी बेटी मदीना का 10 मई 2017 में स्वागत किया था। यह अदनान सामी की तीसरी शादी है। उनकी पहली शादी 1993 में पाकिस्तानी अभिनेत्री जेबा बख्तियार से हुई थी। दूसरी शादी 2001 में सबा गलदारी से हुई थी।