फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rohit Shetty revealed Ajay Devgn starrer Singham to be re-released in cinemas before Singham Again

Singham Again: 'सिंघम' फ्रेंचाइजी के फैंस को मिलेगा दोगुना तोहफा, इस दिन दोबारा रिलीज होने वाली है 'सिंघम'

Fri, 11 Oct 2024 04:23 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Fri, 11 Oct 2024 04:23 PM IST
सार

अजय देवगन के सिंघम फ्रेंचाइजी की पांचवीं किस्त 'सिंघम अगेन' इस साल दिवाली पर रिलीज होने वाली है। अब फिल्म के निर्मताओं ने इसकी रिलीज से पहले साल 2011 में रिलीज हुई इस फ्रेंचाइजी की पहली किस्त 'सिंघम' को फिर से रिलीज करने का फैसला लिया है। 

विज्ञापन
Rohit Shetty revealed Ajay Devgn starrer Singham to be re-released in cinemas before Singham Again
सिंघम अगेन - फोटो : यूट्यूब

विस्तार

अजय देवगन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'सिंघम अगेन' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की ये पांचवीं किस्त है। सिंघम फ्रेंचाइजी की इस फिल्म में एक से बढ़कर कलाकार नजर आने वाले हैं। हाल में ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जो हिंदी सिनेमा इतिहास के सबसा लंबा ट्रेलर था। फिल्म दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के रिलीज से पहले रोहित शेट्टी ने इस फ्रेंचाइजी के एक बार फिर से रिलीज किए जाने की घोषणा की है।

विज्ञापन


दोबारा रिलीज होने वाली है 'सिंघम' फ्रेंचाइजी की पहली किस्त
'सिंघम' साल 2011 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जो काफी सफल भी रही थी। रोहित शेट्टी ने इस फ्रेंचाइजे के पहले किस्त को एक बार फिर 18 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज करने की घोषणा की है।  उन्होंने कहा, ‘यह सब कैसे शुरू हुआ, इसका अनुभव करें।’ आज, 11 अक्टूबर, 2024 को रोहित शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर अजय देवगन की सिंघम का एक पोस्टर साझा किया। इस पोस्टर पर लिखा था, “18 अक्टूबर को सिनेमाघरों में फिर से रिलीज होगी।”
विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by Rohit Shetty (@itsrohitshetty)

विज्ञापन
विज्ञापन


Nobuyo Oyama: 'डोरेमोन' को आवाज देने वाली अभिनेत्री नोबुयो ओयामा का निधन, 90 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस
18 अक्तूर को फिर से रिलीज होगी 'सिंघम' 
इस फिल्म के जरिए दर्शकों को एक बार फिर सिंघम के जबर्दस्त एक्शन का अनुभव होने वाला है। 'सिंघम अगेन' की रिलीज से पहले फैंस के लिए इस फिल्म के माध्यम से पुरानी यादों को ताजा करना काफी शानदार अनुभव होगा। इस पोस्टर को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा था, “दिवाली पर अपनी पूरी ताकत के साथ आने से पहले। अनुभव करें कि यह सब फिर से कैसे शुरू हुआ। फिर से सामूहिक अनुभव करें। फिर से उत्साह का अनुभव करें। सिंघम अगेन से पहले एक बार फिर सिंघम का अनुभव करें! 18 अक्टूबर को सिनेमाघरों में फिर से रिलीज़ हो रही है।”

Actors: अर्जुन कपूर से लेकर अभिषेक बच्चन तक, रावण से प्रेरित हैं इन सितारों के फिल्मी किरदार
एक नवंबर को रिलीज होगी फिल्म
निर्देशक द्वारा इसकी जानकारी देते ही कई फैंस ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है, जो इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। सिंघम अगेन की बात करें तो, फिल्म में अजय देवगन, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर खान, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर, जैकी श्रॉफ, रणवीर सिंह,अक्षय कुमार आदि कई कलाकार नजर आने वाले हैं। निर्माताओं द्वारा जारी किया गया फिल्म का ट्रेलर रामायण से काफी प्रेरित है। फिल्म 'सिंघम अगेन' 1 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
सिंघम अगेन की रिलीज से पहले फिर से सिनेमाघरों में रिलीज होगी सिंघम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed