विजयदशमी का त्योहार बुराई पर अच्छी की जीत का प्रतीक है। यह भारत के सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक है। इस साल दशहरा 12 अक्तूबर के दिन मनाया जाएगा। यह त्योहार रावण पर भगवान राम की जीत का स्मरण करता है। इसी दिन भगवान राम ने दशानन को पराजित किया था। फिल्मों दुनिया में भी कई सितारों ने रावण से प्रेरित किरदार निभाए हैं। आइए जानते हैं...
Actors: अर्जुन कपूर से लेकर अभिषेक बच्चन तक, रावण से प्रेरित हैं इन सितारों के फिल्मी किरदार
अर्जुन कपूर बॉलीवुड के कई फिल्मों बतौर हीरो नजर आ चुके हैं। हालांकि, अब वह जल्द ही विलेन बनकर दर्शकों के सामने आने वाले हैं। सिंघम अगेन में वह नकारात्मक भूमिका में हैं। इस फिल्म में उनका किरदार रावण से प्रेरित है। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया था, जिसमें कलियुग के रावण के रूप में उनकी झलक देखने को मिला थी। यह फिल्म इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है।
अर्जुन रामपाल कई फिल्मों में नकारात्मक भूमिका में नजर आ चुके हैं। शाहरुख खान अभिनीत फिल्म रा.वन में वह खलनायक के रूप में दिखे थे। इस फिल्म उनके किरदार का नाम रा.वन था। अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अर्जुन रामपाल का किरदार रावण पर आधारित था।
इस सूची में अभिषेक बच्चन का नाम भी शामिल है। अभिनेता ने अपने करियर में कई फिल्मों में शानदार अदाकारी दिखाई है। मणिरत्नम की फिल्म रावण में वह नकारात्मक भूमिका में नजर आए थे। फिल्म में उनका किरदार रावण से मिलता जुलता था। अपने अभिनय से अभिषेक दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ने में सफल रहे थे।
श्रीकांत ओडेला की निर्देशन में बनी पहली फिल्म दशहरा एक साथ कई काम करने की कोशिश करती है। यह रामायण को रूपक के रूप में इस्तेमाल करके अच्छाई बनाम बुराई की कहानी कहती है। शाइन टॉम चाको इस फिल्म में नकारात्मक भूमिका में नजर आए थे।
Jigra First Day First Show Cancel: आलिया भट्ट की जिगरा का पहले दिन का शो हुआ कैंसल, जानिए आखिर क्या रही वजह?