फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rohit Shetty Issued A Statement On False News Spreading Online As Golmaal 5 Is Inspired From Do Aur Do Paanch

क्या अमिताभ बच्चन की ‘दो और दो पांच’ से इंस्पायर्ड है ‘गोलमाल 5’? रोहित शेट्टी ने स्टेटमेंट जारी कर दी सफाई

Mon, 09 Feb 2026 06:41 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Mon, 09 Feb 2026 06:41 PM IST
सार

Golmaal 5: ‘गोलमाल 5’ को लेकर सोशल मीडिया पर ये चर्चा चल रही थी कि ये मूवी अमिताभ बच्चन और शशि कपूर की ‘दो और दो पांच’ से इंस्पायर होगी। निर्देशक रोहित शेट्टी ने एक स्टेटमेंट जारी कर इस राज का खुलासा किया है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा… 

विज्ञापन
Rohit Shetty Issued A Statement On False News Spreading Online As Golmaal 5 Is Inspired From Do Aur Do Paanch
रोहित शेट्टी, गोलमाल अगेन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गोलमाल फ्रेंचाइजी की पांचवीं फिल्म ‘गोलमाल 5’ शूटिंग शुरू होने से पहले ही जबरदस्त चर्चा में आ गई है। हाल ही में कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि गोलमाल 5, अमिताभ बच्चन और शशि कपूर की क्लासिक कॉमेडी फिल्म ‘दो और दो पांच’ से इंस्पायर्ड होगी। अब इन खबरों पर निर्देशक रोहित शेट्टी ने जवाब दिया है।
विज्ञापन


मार्च 2026 से शुरू होगी फिल्म की शूटिंग 
फिल्म की शूटिंग मार्च 2026 से शुरू होने की उम्मीद है, लेकिन इससे पहले ही इसकी कहानी को लेकर सोशल मीडिया और कुछ वेबसाइट्स पर खबरें फैलने लगी थीं। हाल ही में कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि 'गोलमाल 5' अमिताभ बच्चन और शशि कपूर की क्लासिक कॉमेडी फिल्म ‘दो और दो पांच’ से प्रेरित होगी। अब इन खबरों पर निर्देशक रोहित शेट्टी सफाई दी है।
विज्ञापन


Rohit Shetty Issued A Statement On False News Spreading Online As Golmaal 5 Is Inspired From Do Aur Do Paanch
रोहित शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
रोहित शेट्टी की टीम ने जारी किया बयान
रोहित शेट्टी पिक्चर्ज की तरफ से एक आधिकारिक बयान जारी किया गया है, जिसमें इन सभी दावों को गलत बताया गया है। उन्होंने बयान में लिखा, ‘हम सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर चल रही उन खबरों को लेकर सख्त स्पष्टीकरण देना चाहते हैं, जिनमें कहा जा रहा है कि गोलमाल 5 फिल्म ‘दो और दो पांच’ से प्रेरित या उस पर आधारित है। 
हम साफ तौर पर कहना चाहते हैं कि ये खबरें पूरी तरह गलत, भ्रामक और बेबुनियाद हैं। हम सभी मीडिया हाउस, पब्लिकेशन और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से अपील करते हैं कि बिना पुष्टि के ऐसी जानकारी पब्लिश या शेयर न करें।’

पैपराजी पर भड़कीं आयशा खान, बोलीं- 'वो सहमति का मतलब नहीं जानते…’ एआई के गलत इस्तेमाल को भी बताया खतरनाक

गलत खबरें फैलाने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
बयान में प्रोडक्शन हाउस ने गलत जानकारी फैलाने को लेकर चेतावनी भी दी है। इसमें उन्होंने लिखा, ‘रोहित शेट्टी या गोलमाल 5 से जुड़ी किसी भी खबर, अपडेट या स्पष्टीकरण को पब्लिश करने से पहले हमारी टीम या हमारे आधिकारिक पीआर पार्टनर यूनिवर्सल कम्युनिकेशंस से पुष्टि करना जरूरी है। ऐसा न करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। हम मीडिया से उम्मीद करते हैं कि वे पत्रकारिता की जिम्मेदारी और सटीकता बनाए रखें। साथ ही, जो गलत खबरें पहले से चल रही हैं, उन्हें जल्द से जल्द हटाया या सही किया जाए।’

गोलमाल फ्रेंचाइजी का रहा है जबरदस्त क्रेज
'गोलमाल: फन अनलिमिटेड', 'गोलमाल रिटर्न्स', 'गोलमाल 3' और 'गोलमाल अगेन' सभी फिल्मों को दर्शकों का खूब प्यार मिला है। अब जब 'गोलमाल 5' पर काम शुरू होने वाला है। फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि इस बार रोहित शेट्टी क्या नया लेकर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed