{"_id":"6989c6d29cd2eb6759009054","slug":"ayesha-khan-on-ai-generated-photos-and-video-spoke-about-consent-2026-02-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पैपराजी पर भड़कीं आयशा खान, बोलीं- 'वो सहमति का मतलब नहीं जानते…’ एआई के गलत इस्तेमाल को भी बताया खतरनाक","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
पैपराजी पर भड़कीं आयशा खान, बोलीं- 'वो सहमति का मतलब नहीं जानते…’ एआई के गलत इस्तेमाल को भी बताया खतरनाक
Mon, 09 Feb 2026 05:07 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Mon, 09 Feb 2026 05:07 PM IST
सार
Ayesha Khan: एक्ट्रेस आयशा खान ने सोशल मीडिया पर एआई के गलत इस्तमाल और सेलिब्रिटीज की एडिट की हुई फोटो के बढ़ते ट्रेंड को लेकर खुलकर बातचीत की। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा…
विज्ञापन
आयशा खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@ayeshaakhan_official
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजकल एआई से किसी फोटो या वीडियो को एडिट करना कोई बड़ी बात नहीं है। एडिट होने के बाद भी आप असली और एडिट किए हुए फोटो में फर्क नहीं बता सकते। इसी को लेकर एक्ट्रेस आयशा खान ने खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि कैसे उनके फोटो और वीडियो एआई से एडिट करके वायरल किए जाते हैं। जो देखने में बिलकुल असली लगते हैं।
विज्ञापन
AI से किसी की इमेज बदलना बहुत डिस्टर्बिंग
आयशा खान ने कहा कि उन्हें खुद कई ऐसे बदले हुए फोटो सोशल मीडिया पर मिले हैं, जो देखने में बहुत असली लगते हैं। इन तस्वीरों को देखकर उन्हें काफी दुख होता है और डिस्टर्बिंग लगता है। पिंकविला के साथ इंटरव्यू में आयशा ने कहा, ‘एआई वाली चीज बहुत डरावनी हो गई है। इंटरनेट पर महिलाओं को सेक्सुअलाइज करने के लिए ऐप बनाना बहुत ही खतरनाक है। मेरे और विजय सर की एक तस्वीर को एआई वीडियो में बदल दिया गया, जैसे हम गले मिल रहे हों। जिसके बाद मुझे बताना पड़ा कि ऐसा कभी हुआ ही नहीं। ज्यादातर लोग यह समझ ही नहीं पाते हैं कि यह सब एआई से किया गया है।’

‘द केरल स्टोरी 2- गोज बियॉन्ड’ का दूसरा गाना हुआ रिलीज, इस तारीख को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
विज्ञापन
विज्ञापन
आयशा खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@ayeshaakhan_official
पैपराजी के वीडियो पर क्या बोलीं आयशा?
पैपराजी के वीडियो और वायरल क्लिप्स के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘लोग सहमति को नहीं समझते। बिना पूछे आप किसी का वीडियो या फोटो नहीं ले सकते। आप जानते हैं कि यह गलत है, फिर भी किसी का 'oops' मूमेंट कैप्चर करके उसे पोस्ट कर देते हैं।
हालांकि कई फोटोग्राफ्रर उनकी सीमाओं का सम्मान करते हैं। जब वह किसी फोटो को पोस्ट ना करने को कहती हैं, तो वे मान जाते हैं और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं करते हैं।’
आयशा का शरारत गाना हुआ खूब वायरल
आयशा खान हाल ही में धुरंधर के ‘शरारत’ गाने में नजर आई थीं। इसमें उनके साथ क्रिस्टल डिसूजा ने भी परफॉर्म किया था। यह गाना सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ।