{"_id":"661224542e1b4d8a5208aadb","slug":"rohit-roy-talks-about-his-carrier-ups-down-said-i-dont-believe-in-pr-for-me-only-merit-works-no-networking-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohit Roy: किसी के लिए कड़वाहट नहीं है रोहित के मन में, बोले- मैं कभी किसी कैम्प का हिस्सा नहीं रहा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Rohit Roy: किसी के लिए कड़वाहट नहीं है रोहित के मन में, बोले- मैं कभी किसी कैम्प का हिस्सा नहीं रहा
Sun, 07 Apr 2024 10:14 AM IST
अनुपमा कुमारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अनुपमा कुमारी
Updated Sun, 07 Apr 2024 10:14 AM IST
सार
रोहित रॉय अपनी आने वाली फिल्म 'आयरा' को लेकर काफी उत्साहित हैं। रोहित अपनी फिल्म के बारे में बात करते हुए कहते हैं, 'इस फिल्म की कहानी और फिल्म में मेरा किरदार दोनों ही मुझे काफी दिलचस्प लगे इसलिए मैं इस फिल्म में काम कर रहा हूं।
विज्ञापन
रोहित रॉय
- फोटो : इंस्टाग्राम
विस्तार
अभिनेता रोहित रॉय इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'आयरा' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। रोहित की यह फिल्म आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टेक्नोलॉजी के साइड इफेक्ट को दिखाएगी। दर्शकों में अभी से ही इस फिल्म के लिए काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। पिछले दिनों 'आयरा' के प्रमोशन के दौरान रोहित रॉय खुलकर अपने करियर के बारे में बातें करते दिखाई दिए।
अभिनय की हुई तारीफ लेकिन नहीं मिला काम
रोहित रॉय ने अपने करियर की शुरुआत सीरियल 'स्वाभिमान' से किया था। इस शो की बदौलत वे रातों-रात स्टार बन गए थे। रोहित बीते दिनों को याद करते हुए कहते हैं, 'सच कहूं तो मेरे मन में किसी के लिए कड़वाहट नहीं है। मैं बस अपना काम करने में विश्वास करता हूं। इंडस्ट्री में अक्सर मेरे काम की तारीफ हुई है, लेकिन ऐसा कम ही हुआ है कि उस काम की वजह से लोगों ने मुझे कास्ट किया हो।'
Aditi-Siddharth: अदिति राव हैदरी से गुपचुप सगाई पर पहली बार बोले सिद्धार्थ, शादी की डेट पर किया बड़ा खुलासा
विज्ञापन
नेटवर्किंग है जरुरी
रोहित रॉय अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, 'मुझे अक्सर लोग कहते हैं कि तुम किसी पार्टी में दिखते ही नहीं हो। यहां इंडस्ट्री में दिखोगे नहीं तो काम नहीं मिलेगा, लेकिन मुझसे यह सब नहीं हो सकता है। न तो मैं पार्टी करता हूं और न ही मैंने अपने लिए कभी कोई नेटवर्किंग किया है। मैं किसी भी कैंप का हिस्सा नहीं रहा हूं। मैं सिर्फ अपने काम में विश्वास करता हूं।'
Boney Kapoor: बोनी कपूर ने की अर्जुन की तारीफ, अभिनेता को मजबूत बताते हुए बोले- 'उसके सितारे भी होंगे बुलंद'
झूठ नहीं बोल सकता
रोहित रॉय अपनी आने वाली फिल्म 'आयरा' को लेकर काफी उत्साहित हैं। रोहित अपनी फिल्म के बारे में बात करते हुए कहते हैं, 'इस फिल्म की कहानी और फिल्म में मेरा किरदार दोनों ही मुझे काफी दिलचस्प लगे इसलिए मैं इस फिल्म में काम कर रहा हूं। जब मैं 'स्वाभिमान' कर रहा था तब न तो मुझे काम की समझ थी और न ही इंडस्ट्री की। जो भी काम मिलता गया मैं करता चला गया, लेकिन अब ऐसा नहीं है। अगर मुझे मेरा किरदार दिलस्चप नहीं लगे तो मैं उस फिल्म के लिए मना कर देता हूं। मैं झूठ नहीं बोल सकता हूं चाहे सामने मेरा दोस्त ही क्यों न हो।'