{"_id":"65e6b350ca49d807df0cb881","slug":"rock-on-director-abhishek-kapoor-spoke-about-his-equation-with-actor-director-farhan-akhtar-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Abhishek Kapoor: फरहान अख्तर के साथ असहमतियों पर अभिषेक ने तोड़ी चुप्पी, बोले- जिंदगी है, ये सब चलता रहता है..","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Abhishek Kapoor: फरहान अख्तर के साथ असहमतियों पर अभिषेक ने तोड़ी चुप्पी, बोले- जिंदगी है, ये सब चलता रहता है..
Tue, 05 Mar 2024 11:24 AM IST
अनुपमा कुमारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अनुपमा कुमारी
Updated Tue, 05 Mar 2024 11:24 AM IST
सार
निर्देशन अभिषेक कपूर ने साल 2008 में आई हिट फिल्म 'रॉक ऑन' को निर्देशित किया था। इस फिल्म में उन्होंने फरहान अख्तर और अर्जुन रामपाल जैसे सितारों के साथ काम किया था। अभिषेक बीते दिनों को याद करते हुए कहते हैं, 'मेरे मन में आज भी फरहान के लिए प्यार और सम्मान है।'
विज्ञापन
अभिषेक कपूर फरहान अख्तर
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निर्देशक अभिषेक कपूर बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान रखते हैं। उन्होंने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। फरहान अख्तर के साथ उन्होंने फिल्म 'रॉक ऑन' में काम किया था। यह फिल्म काफी हिट भी रही थी। वहीं, 'रॉक ऑन 2' के निर्माण के दौरान अभिषेक और फरहान के बीच में गलतफहमियां बढ़ गईं और अभिषेक ने खुद को उस प्रोजेक्ट से अलग कर लिया था। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अभिषेक इस विषय में मीडिया से खुलकर बातें करते दिखाई दिए।
फरहान के लिए है सम्मान
निर्देशन अभिषेक कपूर ने साल 2008 में आई हिट फिल्म 'रॉक ऑन' को निर्देशित किया था। इस फिल्म में उन्होंने फरहान अख्तर और अर्जुन रामपाल जैसे सितारों के साथ काम किया था। अभिषेक बीते दिनों को याद करते हुए कहते हैं, 'मेरे मन में आज भी फरहान के लिए प्यार और सम्मान है। मैं उन्हें बहुत मानता हूं। हमारे बीच कोई झगड़ा नहीं हुआ कभी।'
Dulquer Salmaan: कमल हासन की 'ठग लाइफ' से बाहर हुए दुलकर सलमान? सामने आई यह बड़ी वजह
विज्ञापन
'रॉक ऑन 2' के दौरान हुई असहमतियां
अभिषेक कपूर अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, 'मेरे लिए 'रॉक ऑन' बेहद खास फिल्म है। इस फिल्म ने मुझे बतौर निर्देशक पहचान दिलवाई। मैं 'रॉक ऑन 2' के लिए फ्रेम लिख रहा था, लेकिन फरहान को वह पसंद नहीं आ रहा था। यह झूठ है कि मैंने 'रॉक ऑन 2' की स्क्रिप्ट लिखी थी और मुझे फिल्म से निकाला गया। फिल्म की कहानी को कैसे आगे बढ़ाया जाए इस बात को लेकर हम दोनों में कुछ असहमतियां थी, इसलिए मैं फिल्म से अलग हो गया था।'
विजय देवरकोंडा ने फैंस से क्यों मांगी माफी?
'रॉक ऑन 2' आज तक नहीं देखी
अभिषेक कपूर से जब पूछा गया कि क्या उन्होंने 'रॉक ऑन 2' देखी है। इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, 'नहीं मैंने आज तक उस फिल्म को नहीं देखा है, लेकिन मेरे मन में कोई मलाल नहीं है। जिंदगी है, इसमें ये सब चलता रहता है। आप सीखते हैं और आगे बढ़ते रहते हैं।'