फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Riteish Deshmukh Raja Shivaji VS Junaid Khan Ek Din Movie Day 7 Box Office Collection And Latest Earning

Raja Shivaji VS Ek Din: 'राजा शिवाजी' के आगे मिट्टी में मिली 'एक दिन'; सातवें दिन दोनों फिल्मों ने कितने कमाए?

Thu, 07 May 2026 09:46 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Thu, 07 May 2026 09:46 PM IST
सार

Raja Shivaji VS Ek Din Collection: फिल्म 'एक दिन' और 'राजा शिवाजी' की रिलीज को आज सात दिन पूरे हो गए हैं। 'राजा शिवाजी' दमदार स्थिति में हैं। जानिए दोनों फिल्मों का आज का कलेक्शन

विज्ञापन
Riteish Deshmukh Raja Shivaji VS Junaid Khan Ek Din Movie Day 7 Box Office Collection And Latest Earning
राजा शिवाजी-एक दिन बॉक्स ऑफिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रितेश देशमुख अभिनीत फिल्म 'राजा शिवाजी' 01 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसी दिन जुनैद खान और साई पल्लवी की 'एक दिन' भी थिएटर्स में सजी। मगर, कमाई के मामले में 'राजा शिवाजी' के सामने फिल्म 'एक दिन' भीगी बिल्ली बनी हुई है। 'राजा शिवाजी' ने जुनैद की फिल्म के मुकाबले सिर्फ हिंदी पट्टी में ही चार गुना ज्यादा कमाई कर डाली है।

विज्ञापन

Riteish Deshmukh Raja Shivaji VS Junaid Khan Ek Din Movie Day 7 Box Office Collection And Latest Earning
राजा शिवाजी - फोटो : एक्स

राजा शिवाजी का बॉक्स ऑफिस
रितेश और जेनेलिया डिसूजा अभिनीत फिल्म 'राजा शिवाजी' मराठी भाषा और हिंदी भाषा में लगी हुई है। फिल्म को दर्शकों से खूब प्यार मिल रहा है। 

  • इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 11.35 करोड़ रुपये कमाए
  • दूसरे दिन शनिवार को 10.55 करोड़ और रविवार को 12 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया
  • सोमवार से इसकी कमाई में गिरावट आनी शुरू हुई, चौथे दिन इसने 5.60 करोड़ रुपये कमाए थे।
  • मंगलवार को कमाई 4.90 करोड़ रही, कल बुधवार को कलेक्शन 4.25 करोड़ रुपये रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

Riteish Deshmukh Raja Shivaji VS Junaid Khan Ek Din Movie Day 7 Box Office Collection And Latest Earning
राजा शिवाजी - फोटो : इंस्टाग्राम- @riteishd

सातवें दिन का कलेक्शन
फिल्म 'राजा शिवाजी' की कमाई बीते दिन यानी छठे दिन के मुकाबले आज सातवें दिन गिरी है। इस फिल्म ने गुरुवार को सातवें दिन 3.45 करोड़ रुपये कमाए हैं। इस फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 52.10 करोड़ रुपये हो चुका है। वहीं, बजट की बात करें तो इस फिल्म को करीब 100 करोड़ रुपये की लागत में बनाया गया है।

 

विज्ञापन

Riteish Deshmukh Raja Shivaji VS Junaid Khan Ek Din Movie Day 7 Box Office Collection And Latest Earning
फिल्म 'एक दिन' - फोटो : अमर उजाला

'एक दिन' का बॉक्स ऑफिस
जुनैद खान और साई पल्लवी की फिल्म 'एक दिन' पहले दिन से ही खास असर नहीं दिखा पा रही है। इसने सिर्फ 1.37 करोड़ रुपये की कमाई के साथ खाता खोला था। फिल्म ने दूसरे दिन 1.20 करोड़ और तीसरे दिन 1.07 करोड़ रुपये कमाए। चौथे ही दिन यानी पहले सोमवार से यह लाखों में सिमट गई। मंडे टेस्ट में इसने 29 लाख रुपये कमाए। मंगलवार को पांचवें दिन 32 लाख रुपये कमाए। कल बुधवार का कलेक्शन सिर्फ 25 करोड़ रुपये रहा। वहीं, आज गुरुवार को इस फिल्म ने 39 लाख रुपये कमाए हैं। फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 4.20 करोड़ रुपये हुआ है।

Riteish Deshmukh Raja Shivaji VS Junaid Khan Ek Din Movie Day 7 Box Office Collection And Latest Earning
राजा शिवाजी और एक दिन - फोटो : सोशल मीडिया

'राजा शिवाजी' की कमाई चार गुना ज्यादा
फिल्म 'राजा शिवाजी' बॉक्स ऑफिस पर अर्धशतक लगा चुकी है। इसकी मराठी भाषा की कमाई को छोड़कर सिर्फ हिंदी भाषा के कलेक्शन से 'एक दिन' की कमाई की तुलना करें तब भी यह फिल्म चार गुना ज्यादा कमाई कर चुकी है। फिल्म 'राजा शिवाजी' सिर्फ हिंदी पट्टी में ही 16.11 करोड़ रुपये कमा चुकी है। 'एक दिन' के टोटल नेट कलेक्शन से यह कहीं ज्यादा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed