फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Riteish Deshmukh Raja Shivaji Team Member Dies, Cops Find Body After Two Days, Film Shooting Stopped

Riteish Deshmukh: डांसर की मौत के बाद रुकी रितेश की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ की शूटिंग, पुलिस कर रही मामले की जांच

Fri, 25 Apr 2025 02:46 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Fri, 25 Apr 2025 02:46 PM IST
सार

Riteish Deshmukh Raja Shivaji: रितेश देशमुख की आगामी फिल्म ‘राजा शिवाजी’ की शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया है। फिल्म से जुड़े एक शख्स की मौत हो जाने के चलते फिल्म की शूटिंग रोक दी गई है।

विज्ञापन
Riteish Deshmukh Raja Shivaji Team Member Dies, Cops Find Body After Two Days, Film Shooting Stopped
रितेश देशमुख - फोटो : इंस्टाग्राम-@riteishd

विस्तार

अभिनेता रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ की शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा होने के बाद फिल्म की शूटिंग को फिलहाल रोक दिया गया है। दरअसल, शूटिंग के दौरान कौरियोग्राफी टीम से जुड़े एक सदस्य की मौत हो गई थी। इस दुखद खबर के बाद पूरी टीम सदमे में है। अब फिल्म की शूटिंग भी रोक दी गई है। मौत से पहले डांसर दो दिन पहले सतारा में लापता हो गया था।

विज्ञापन

नदी में बह गया था सौरभ
मृतक डांसर की पहचान सौरभ शर्मा के रूप में हुई थी। उसका शव गुरुवार सुबह 24 अप्रैल को मिला। यह घटना 2 दिन पहले सतारा जिले में कृष्णा और वेन्ना नदियों के संगम पर स्थित संगम महुली गांव में हुई थी। यहां रितेश की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ की शूटिंग हो रही थी। डेड बॉबी मिलने के बाद अब सतारा पुलिस में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया है और जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Jewel Thief Movie Review: नेटफ्लिक्स पर अब देखिए सैफ की ‘नादानियां’, करोड़ों की लागत से बनी दो कौड़ी की फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन

रितेश देशमुख के प्रोडक्शन हाउस ने जारी किया था बयान
इससे पहले रितेश देशमुख के प्रोडक्शन हाउस मुंबई फिल्म कंपनी ने सौरभ शर्मा के डूबने की दुखद घटना के बारे में एक बयान जारी किया था। हालांकि उन्होंने उनकी मौत के बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी, लेकिन पोस्ट में उल्लेख किया गया कि रितेश देशमुख, जेनेलिया देशमुख, रेमो डिसूजा और टीम के अन्य सदस्य खबर मिलते ही नदी के किनारे पहुंचे।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Mumbai Film Company (@mumbaifilmcompany)




यह खबर भी पढ़ें: Fawad Khan: पहली फिल्म के लिए मिला अवॉर्ड, फिर लगा बैन; अब 9 साल बाद अटक गया फवाद का बॉलीवुड में कमबैक

रितेश देशमुख कर रहे हैं फिल्म का निर्देशन
मराठी और हिंदी में बन रही फिल्म ‘राजा शिवाजी’ महान मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित है। इसका निर्देशन रितेश देशमुख कर रहे हैं, जो इसमें मुख्य भूमिका में भी हैं। फिल्म में भाग्यश्री भी अहम भूमिका में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed