फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Margaret Qualley And Sabrina Carpenter Join Tom Holland In Fred Astaire Biopic

फ्रेड एस्टेयर बायोपिक: टॉम हॉलैंड की फिल्म में दो बड़ी एंट्री, सबरीना कारपेंटर और ये एक्ट्रेस निभाएंगी खास रोल

Sat, 26 Sep 2026 04:55 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sat, 26 Sep 2026 04:55 PM IST
सार

Fred Astaire Biopic: हॉलीवुड स्टार टॉम हॉलैंड जल्द ही मशहूर डांसर और अभिनेता फ्रेड एस्टेयर का किरदार निभाते नजर आएंगे। जानिए क्या है पूरा मामला। 

विज्ञापन
Margaret Qualley And Sabrina Carpenter Join Tom Holland In Fred Astaire Biopic
टॉम हॉलैंड और सबरीना कारपेंटर - फोटो : इंस्टाग्राम @tomholland2013, @sabrinacarpenter

विस्तार

सोनी पिक्चर्स की अपकमिंग फ्रेड एस्टेयर बायोपिक में अब 'द सब्सटेंस' स्टार मार्गरेट क्वाली और ग्रैमी विजेता सबरीना कारपेंटर की भी एंट्री हो गई है। फिल्म का टाइटल अभी तय नहीं हुआ है।
विज्ञापन


इन किरदारों में नजर आएंगी एक्ट्रेस
फिल्म में टॉम हॉलैंड फ्रेड एस्टेयर का किरदार निभाएंगे। वहीं, मार्गरेट क्वाली उनकी बहन और शुरुआती डांस पार्टनर एडेल एस्टेयर की भूमिका में नजर आएंगी। सबरीना कारपेंटर फिल्म में फ्रेड एस्टेयर की मशहूर ऑन-स्क्रीन डांस पार्टनर जिंजर रोजर्स का किरदार निभाएंगी।
विज्ञापन


फिल्म का निर्देशन पॉल किंग करेंगे और इसके निर्माण की जिम्मेदारी एमी पास्कल संभाल रही हैं। पॉल किंग ने स्टीवन लेवेंसन के साथ मिलकर फिल्म की कहानी लिखी है। यह फिल्म कैथलीन रिले की किताब 'द एस्टेयर्स: फ्रेड एंड एडेल' पर आधारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Margaret Qualley And Sabrina Carpenter Join Tom Holland In Fred Astaire Biopic
टॉम हॉलैंड - फोटो : इंस्टाग्राम@tomholland2013
कौन थे फ्रेड और एडेल एस्टेयर? 
फ्रेड और एडेल एस्टेयर ने ब्रॉडवे और लंदन के वेस्ट एंड पर बतौर डांस जोड़ी काफी नाम कमाया था। इसके बाद फ्रेड एस्टेयर फिल्मों की दुनिया के मशहूर म्यूजिकल स्टार बने। खास तौर पर जिंजर रोजर्स के साथ उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया गया। दोनों ने 'द गे डिवोर्सी', 'टॉप हैट' और 'स्विंग टाइम' जैसी फिल्मों में साथ काम किया।

फ्रेड एस्टेयर ने अपने करीब सात दशक लंबे करियर में 30 से ज्यादा म्यूजिकल फिल्मों में काम किया। इसके अलावा उन्होंने ब्रॉडवे और वेस्ट एंड पर भी अपनी पहचान बनाई। जिंजर रोजर्स के साथ उनकी जोड़ी आज भी सिनेमा की मशहूर डांस जोड़ियों में गिनी जाती है।

Margaret Qualley And Sabrina Carpenter Join Tom Holland In Fred Astaire Biopic
टॉम हॉलैंड - फोटो : इंस्टाग्राम @tomholland2013
5 साल से तैयारी कर रहे टॉम हॉलैंड
  • टॉम हॉलैंड करीब पांच साल से इस फिल्म में फ्रेड एस्टेयर का किरदार निभाने से जुड़े हुए हैं और इस रोल की तैयारी भी कर रहे हैं।
  • वह फिल्म के प्रोड्यूसर के तौर पर भी काम करेंगे।
  • फिल्म का निर्माण एमी पासकल और रेचल ओ'कॉनर के साथ उनकी प्रोडक्शन कंपनी बिली 17 के जरिए किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- द ग्रेट इंडियन कपिल शो: अजय देवगन बनकर छाए सुनील ग्रोवर, कॉमेडियन का अंदाज देख फैंस के उड़े होश; देखें वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed