फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rise and fall new promo released love story begins between manisha rani arjun bijlani

राइज एंड फॉल में शुरू हुई नई लव स्टोरी! अर्जुन बिजलानी ने मनीषा रानी को कही ये बात, आरुष भोला शरमाए

Mon, 13 Oct 2025 11:20 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Mon, 13 Oct 2025 11:20 PM IST
सार

Rise And Fall: हाल ही में राइज एंड फॉल शो का नया प्रोमो रिलीज हुआ है, जिसमें अर्जुन बिजलानी को मनीषा रानी की तारीफ करते देखा जा रहा है।

विज्ञापन
Rise and fall new promo released love story begins between manisha rani arjun bijlani
राइज एंड फॉल - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

एमएक्स प्लेयर पर राइज एंड फॉल शो प्रसारित किया जा रहा है। आए दिन इस रियलिटी शो में रोमांच बढ़ रहा है। आज सोमवार को शो का नया प्रोमो रिलीज हुआ है, जिसमें अर्जुन बिजलानी, मनीषा रानी की तारीफ करते हैं, जिसके बाद आरुष भोला को शरमाते देखा जाता है। चलिए देखते हैं शो का नया प्रोमो।

विज्ञापन

अर्जुन बिजलानी ने मनीषा रानी की तारीफ की
राइज एंड फॉल शो के नए प्रोमो में दिखता है कि टीवी अभिनेता अर्जुन बिजलानी कहते हैं, ‘मनीषा जी बहुत सही लग रहे हो।’ इसके जवाब में मनीषा ने कहा, ‘धन्यवाद अर्जुन जी।’ फिर किसी की आवाज आती है कि मनीषा कहां बैठी हैं, ये तो देखो। यह सुनते ही मनीषा शरमा जाती है। इसके बाद अर्जुन कहते हैं, ‘ये जो रिसेप्शन चल रहा है…।’ आपको बताते चलें कि प्रोमो में मनीषा और आरुष एकसाथ बैठे हैं, तो ये देख प्रतियोगी इन्हें चिढ़ा रहे हैं और कह रहे हैं कि दोनों के बीच कुछ चल रहा है। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Amazon MX Player (@mxplayer)


नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया
इस प्रोमो के सामने आते ही नेटिजंस की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं। एक यूजर ने कहा, 'मनीषा रानी ही विनर बनेंगी।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'मनीषा ने आग लगी दिया है।' वहीं अन्य यूजर्स आरुष भोला की भी तारीफ कर रहे हैं। इसके अलावा कुछ यूजर्स तरह-तरह की टिप्पणी कर रहे हैं।

यह खबर भी पढ़ें: दिवाली से पहले एक्टर नील नितिन मुकेश ने पिता के साथ मुंबई में खरीदा नया आशियाना, इतने करोड़ है कीमत

एक नजर राइज एंड फॉल शो पर
‘राइज एंड फॉल’ शो में अरबाज पटेल के अलावा कीकू शारदा, कुब्रा सैत, अनाया बांगर, आरुष भोला, बाली, आकृति नेगी, अर्जुन बिजलानी, धनश्री वर्मा, आदित्य नारायण, आहना कुमरा, नयनदीप रक्षित, अरबाज पटेल जैसे सेलेब्स ने भाग लिया था। इसमें कई लोग बाहर भी जा चुके हैं। साथ ही आपको बताते चलें कि भोजपुरी स्टार पवन सिंह भी शो में मौजूद थे, जिन्होंने किन्हीं कारणों की वजह से शो छोड़ दिया था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed